मुंबई .अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद की वीमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती सुनील डबास की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने सुश्री डॉ सौन्दर्या गर्ग को, जन परिषद की वीमेन विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है l साथ ही वे जन परिषद की ब्रांड ambassador भी रहेंगी l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 33 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर आठ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 175 एवम् विदेशो में 5 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l सुश्री सौन्दर्या के इस मनोनयन पर ………………एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
Recent Posts
- पत्रकार पार्क में लगा गंदगी का अंबार,जर्नलिस्ट क्लब ने जताया रोष।
- KIUG-2022 Early Roundup 2023 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला पुरुष हॉकी चैंपियन
- Kanpur News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर में बिछ जाएगा मेट्रो का जाल, इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
- कानपुर : केडीए VC अरविंद सिंह को हाईकोर्ट ने दिया झटका, High Court ने ठोका 5 लाख जुर्माना, अरेस्ट कर पेश करने का आदेश।
- 2,000 Rupee Note : दो हजार रुपये का नोट हुआ बंद, आपके पास है तो करना होगा यह काम।
Recent Comments