कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को पद से हटा दिया गया है। उन्हें शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने और अकर्मण्यता के चलते पुलिस महानिदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्त कर दिया है। मुकुल गोयल को नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकुल गोयल नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक बनाए गए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुकुल गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।

वेस्ट यूपी के शामली जिले के रहने वाले हैं मुकुल गोयल
आपको बता दें कि 30 जून 2021 को 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। मुकुल गोयल वेस्ट यूपी से ताल्लुक रखते हैं। मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी पुलिस के महानिदेशक से पहले वो बार्डर सिक्यारिटी फोर्स में एडीजी के पद पर तैनात थे। वह वेस्ट यूपी में सहारनपुर मण्डल के छोटे से जिले शामली के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल की पहचान यूपी पुलिस में बेहद खास मानी जाती है। उनका व्यवहार शालीन है और काम में सख्ती है।

मुकुल गोयल का इंजीनियरिंग बैकग्राउंड
मुकुल गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को शामली में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा शामली में ही हासिल की। उस वक्त शामली जिला मुजफ्फरनगर जिले की तहसील हुआ करता था। वह इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक हैं और प्रबंधन के क्षेत्र में एमबीए भी किया है। मुकुल गोयल को बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।


Information is Life