कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने की सर्वप्रथम अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के चित्र का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की एक आत्मा है। हिन्दी पत्रकारिता के 196 वर्ष हो गए। इतनी लंबी अवधि एवं सफर में हिन्दी पत्रकारिता काफी विकसित एवं आधुनिक हो गई है, मीडिया लोकतंत्र का रक्षा कवच है। यह समाज का थर्मामीटर है। यह प्रतिकूल समाज वातावरण और परिस्थितियों के भार को जानने का बैरोमीटर है।

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश अग्रवाल ने कहा कि मीडिया राजनीतिक व सामाजिक भूकंप के क्रमिक कंपन को जान कर लोगों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। देश और समाज के प्रति उनकी जवाबदेही काफी बढ़ी है। वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी ने कहा मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारिता के तीन आदर्श है। स्वतंत्र, निष्पक्षता एवं सत्यता वही मीडिया की जननी है। इसके बिना जनतंत्र की कल्पना करना असंभव है। वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र मिश्र ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारिता में वह शक्ति है जो किसी तलवार और गोले-बारूद में नहीं होती। इसके बिना राष्ट्र पंगु जैसा है। बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका और सतर्कता काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाज और मीडिया का अटूट रिश्ता है। सरकार की योजना व नीतियों की जानकारी सबसे पहले मीडिया द्वारा ही नागरिकों को मिलता है। कार्यक्रम के मौके पर जर्नलिस्ट क्लब के मन्त्री विक्की रघुवंशी, सयुंक्त मन्त्री आलोक अग्रवाल, रितेश शुक्ला, पुष्कर बाजपेयी, जीपी अवस्थी, अंकित अग्निहोत्री, विशाल सैनी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


Information is Life