कानपुर : अपने दर्द के ‘एहसास’ से दूसरों को ‘मरहम’ लगा रहे- संजय मल्होत्रा..

कानपुर: छोटी सी उम्र में आंखों के सामने पिता को इलाज के अभाव में तड़प कर दम तोड़ते देखने वाला...

Kanpur: सीसामऊ सुपर किंग्स बनी केपीएल की चैंपियन, फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को दी मात

Kanpur News: सीसामऊ सुपर किंग्स ने केपीएल की ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को मात...

कानपुर : केपीएल में होगा आज महामुकाबला फाइनल में भिड़ेंगी कल्याणपुर और सीसामऊ की टीम।

विज्ञापन कानपुर : देश की सबसे बड़ी शहरी लीग केपीएल का आज पहला विजेता तय हो जाएगा। ग्रीन पार्क...

कानपुर : Instagram फ्रेंड से मिलने घर से फरार हुई 4th की छात्रा, पुलिस ने सहेली के घर से किया बरामद।

विज्ञापन कानपुर : सोशल मीडिया बच्चों के मन पर किस कदर असर डाल रहा है, कानपुर के बिठूर में घटी घटना...

समाजसेवी संजय दुबे की माताश्री को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि।

कानपुर। जे.के. समूह से जुड़े एवं जे.के. कॉटन मिल के उपाध्यक्ष समाजसेवी संजय दुबे की पूज्यनीय माता...

काशी में मसाने (महाश्मशान) की होली पर विवाद, महिलाओं के शामिल होने पर लगा प्रतिबंध

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वृंदावन के साथ काशी में मनाई जाने वाली होली विश्व प्रसिद्ध है। होली के...

KPL के चौथे दिन का दूसरा मुकाबला का मेयर प्रमिला पांडेय ने किया उद्घाटन।

कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में चौथे दिन का दूसरा मुकाबला का उद्घाटन करने मेयर प्रमिला...

यूपी: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर..

विज्ञापन Transfer of PCS officers: यूपी में बुधवार की सुबह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इसमें एक...

पूर्वांचल में आतंक की साजिश! यूपी एटीएस को मिले पाकिस्तानी ईमेल एड्रेस, आजमगढ़, मऊ और बलिया में छापेमारी!

Big News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहकर कोई भी आतंकी गतिविधि को बढ़ावा देना देश की...

Kanpur : झूठी FIR दर्ज कराने का उद्योग चलाने वाले सफ़ेदपोश माफियाओं की अब खैर नहीं- पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने गठित किया SIT…

कानपुर में फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का उद्योग फल-फूल रहा है। जमीनों पर अवैध कब्जे और गलत कामों का...
Information is Life

कानपुर- भारत में पहली बार होने जा रहे शतरंज ओलंपियाड की है साल में रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंची। जहां पर पीएसी बैंड की धुन पर ग्रैंड मास्टर तेजस और वर्तिका के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सत्यदेव पचौरी, मंडला आयुक्त डॉ राजशेखर ने मशाल रिले लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम का चक्कर लगाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने रिले ग्रैंडमास्टर अवंतिका अग्रवाल और तेजस को सौंपी ताकि लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा उसका उद्घाटन किया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रिले का स्वागत कर कहा कि यह सिर्फ मशाल रिले नहीं बल्कि भारत के लिए विरासत है। जिस प्रकार ओलंपिक की मशाल को एथेंस में सुरक्षित किया जाता है उसी प्रकार यह भी भारत में सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को संस्कृति और ज्ञान का पाठ पढ़ाया है। भारत में देश है जो ज्ञान विज्ञान के लिए पहचाना जाता है। अखिल भारतीय शतरंज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने एक बार फिर शतरंज को भारत में लाकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शतरंज खेलना चाहिए क्योंकि इससे बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

इसके बाद रिले को लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम में महाना सबसे पहले चक्कर लगाने पहुंचे उनके साथ महापौर प्रमिला पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित एमएलसी अरुण पाठक और विधायक राहुल बच्चा, अभिजीत सिंह साँगा ने बारी-बारी मशाल को थामकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने कहा कि यह क्षण हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है। यह मशाल रिले उत्तर प्रदेश के 9 और देश के 75 शहरों में जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर इसका आयोजन भव्य और दिव्य रुप से किया जा रहा है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम नमस्ते वर्ल्ड और देश में आएगी उमंग हम खेलेंगे शतरंज का संदेश खिलाड़ियों को दिया।

रिले के दौरान शहर के 24 जूनियर खिलाड़ियों के साथ ग्रैंड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर ने 11 बाजी खेलकर ओलंपिक की इस ऐतिहासिक रिले को यादगार बनाया। ग्रैंड मास्टर अवंतिका ने कहा कि शतरंज का भारत में स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है जल्द ग्रैंडमास्टर स्तर के खिलाड़ी यहां से निकलेंगे जो देश का मान बढ़ाएंगे। मसाल रिलीज से पहले दादा नगर विजय नगर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से ग्रीन पार्क पहुंची।


Information is Life