कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

➡️यूपी विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल की अगवानी की। इस दौरान वहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के अलावा शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी हैं।

Abhay Tripathi Uptvlive

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार शाम लखनऊ पहुंच गई है। विधानसभा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशाल की अगवानी की। इस समारोह में देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित हैं। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

सीएम योगी ने कहा, ”हम सबके लिए आज का दिन अत्यंत गौरव वाला है। जब शतरंज ओलंपियाड 2022 की मशाल रैली का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया है। यह आयोजन तीन दशक में भारत में पहली बार हो रहा है। पहली बार भारत में मशाल यात्रा का आयोजन हो रहा है। विश्व शतरंज महासंघ की ओर से अब शतरंज मशाल भारत से शुरू होना बड़ी पहल है। भारत से शतरंज का 5000 साल से पुराना नाता हैं। यह खेल हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता है। साथ ही ऐसे खेल से निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।”

शतरंज ओलंपियाड की मशाल प्रदेश में मेरठ वाया आगरा वाया कानपुर से होते हुए रविवार शाम छह बजे राजधानी पहुंची। इसके बाद अमौसी, शहीद पथ, अर्जुन गंज, कैंट से होते हुए सीधे विधानसभा पहुंची। यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल मशाल को लेकर लखनऊ पहुंची हैं।

विधानसभा के सामने आयोजित कार्यक्रम में भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने सीएम योगी को मशाल सौंपी। इस दौरान योगी और विश्वनाथन आनंद प्रतीकात्मक रूप से शतरंज का लुत्फ भी उठाएंगे।

एक घंटे के समारोह के बाद मशाल सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी, जहां से वह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगी। यह तीसरा मौका होगा जब खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ आएगी। पहली बार 1989 में जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पर दिल्ली में हुए खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ में आई थी। इसके बाद 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल से मशाल यात्रा लखनऊ आई थी।


Information is Life