➡️फैशन डिजाइनर महिला का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुरालियों ने एक करोड़ रुपये मांगे, ससुर भी करता था अश्लील हरकतें।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/uptvlive.com/2022/06/d914acb0-img_20220607_122534-816x1024.jpg)
कानपुर-इंदौर की रहने वाली महिला ने कानपुर में रहने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति के वहशीपन की कहानी उसने पुलिस को बताई। शादी के बाद कानपुर में सुहागरात पर होटल ले जाकर ओरल और अननैचुरल सेक्स किया। बाथरूम में कैमरा लगाकर उसके न्यूड वीडियो भी बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। जब ससुर को पति की हरकत बताई तो, उसने भी जबरदस्ती की। सास और ननद को सबकुछ पता होने के बावजूद उसे चुप रहने के लिए धमकाती रही।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/uptvlive.com/2022/06/dc1913b6-img_20220402_142012-1024x542.jpg)
हाईप्रोफाइल परिवार का चिंतित करने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के पॉश टाउनशिप में रहने वाली 32 वर्षीय फैशन डिजाइनर कई साल से पति की हरकतों को झेल रही थी। परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके आई और परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद लसूड़िया पुलिस थाने में पति पर न्यूड वीडियो बनाने और अप्राकृित कृत्य करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। महिला पुलिस ने पति, ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है आरोपित पति कानपुर का बड़ा कारोबारी है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/uptvlive.com/2022/06/9e63937c-img-20220204-wa0040.jpg)
दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार और सामान दिया
TI ज्योति शर्मा के मुताबिक अपोलो डीबी (निपालिया) निवासी महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया है कि 10 दिसंबर 2018 को कानपुर के दमोदर नगर निवासी युवक से शादी हुई थी। टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक अपोलो डीबी (निपानिया) निवासी 32 वर्षीय महिला की दिसंबर 2018 में ही दामोदर नगर कानपुर (उप्र) निवासी युवक से शादी हुई थी जो कि कानपुर का बड़ा करोबारी है।
उसका आरोप है कि शादी और सगाई में कार (सियाज) और लगभग 40 तोला सोना उपहार (दहेज) स्वरुप दिया था। शादी के बाद पति सुहागरात के लिए बड़े होटल में ले गया। रात में उसने कई प्रकार से अननैचुरल और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पति ने कई बार सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल किया। वह दर्द से तड़पती रही। पीड़िता ने विरोध भी किया लेकिन पति ने उसकी बात नही मानी। इसके बाद भी लंबे समय तक पति की ऐसी हरकतें जारी रही। एक दिन महिला ने बाथरुम में चमकती हुई चीज देखी तो चौंक गई। पति ने उसके बाथरुम में खुफिया कैमरा लगा रखा था। महिला ने देखा उसके पति ने अश्लील वीडियो और फोटो कम्प्यूटर व पेन ड्राइव में भी सेव कर रखी है। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। उसने महिला से एक करोड़ रुपये मांगे और धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। परेशान होकर महिला ने ससुर को घटना बताई लेकिन वह भी अश्लील हरकतें करने लगे। बुरी नियत से हाथ लगाया और अश्लील बातें की। मामला महिला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। घटना स्थल कानपुर का होने से पहले पुलिस ने शून्य पर कायमी की, लेकिन धारा 164 के कथनों में इंदौर की घटना बता दी। शुक्रवार को पुलिस ने असल कायमी कर जांच शुरू कर दी।
सास-ननद से शिकायत की तो धमकाया
महिला ने पति की हरकतों की शिकायत सास और ननद से की तो वो भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। महिला ससुरालवालों से परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। उसका कहना है कि शादी के बाद खरीदे गए कुछ सोने के जेवर मिलाकर करीब 90 तोला सोना ससुराल वालों के पास है।
Recent Comments