कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर, सेना में कार्यरत कुटिया रामपुर निवासी विजय नारायण सिंह का एकलौता पुत्र प्रियांशु सिंह उम्र (16) और उनका साला सुजीत सिंह(20) मुक्ता देवी के दर्शन करने गए थे और वही यमुना नदी में स्नान करते वक्त दोनों डूब कर मर गए। विजय नारायण सिंह का आरोप है की कानपुर देहात स्थित पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने उनसे इस बात की घूस मांगी कि वह पैसा मिलने पर पोस्टमार्टम नहीं करेंगे और दोनों की लाशें परिजनों को सुपुर्द कर देंगे। पैसा ना देने पर पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों ने और कर्मचारियों ने मिलकर दोनों शवों को सड़ा दिया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने जब दोनों के शव देखने की बात की तो पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शवों को खोलने से मना कर दिया। परिजन जब लाश को दफनाने जा रहे थे तो विजय नारायण सिंह ने अपने पुत्र को दफनाने से पहले सब लोगों के मना करने के बावजूद सील बंद शवों को जब खोला तो उनके ऊपर गाज गिर पड़ी क्योंकि दोनों शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुके थे। विजय नारायण सिंह का आरोप है कि शवों को डीप फ्रीजर में ना रखे जाने के कारण दोनों शव खराब हो गए। पोस्टमार्टम हाउस कर्मचारियों की लापरवाही की इंतहा यह थी कि उन्होंने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शरीरों को सिला तक नहीं था जिसके कारण दोनों के शरीर के आंतरिक अंग लीवर किडनी आदि दिखाई पड़ रहे थे। विजय नारायण सिंह के भाई ने बताया की इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही हर कदम पर देखने को मिली है। थाना प्रभारी मूसानगर और उप जिलाधिकारी कानपुर देहात से एनडीआरएफ उपलब्ध कराने का बार बार निवेदन किया गया लेकिन एनडीआरएफ टीम उपलब्ध नहीं हो पाई जबकि परिजन एनडीआरफ टीम का खर्चा भी बर्दाश्त करने को तैयार थे। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि पुलिस और पोस्टमार्टम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक दुखी बाप को अंतिम समय में अपने बेटे को गले लगाने तक का मौका नहीं मिला क्योंकि पुत्र का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। यह घटना स्पष्ट करती है की योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करें लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस निरंकुश है और उसके कार्य प्रणाली में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है।


Information is Life