कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर ADG (STF) अमिताभ यश ने किया सम्मानित

STF के डिप्टी एसपी से लेकर कांस्टेबल तक को उनके कार्यों के लिए मिला सम्मान

देश, समाज, कर्तव्य एवं वर्दी की लाज के लिए उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) के जाबांज अधिकारी, प्रभारी और समस्त स्टाफ अपने जान की परवाह किए बगैर जाबांजी की नई इबारत लिखते हैं। करीब ढाई दशक पहले Uttar Pradesh के तत्कालीन CM कल्याण सिंह की सुपारी लेने वाले UP-Bihar में आतंक के पर्याय गैगस्टर Shri Prakash Shukla के सफाए की खातिर UPSTF का गठन किया गया था। STF के पहले SSP रिटायर्ड IPS Arun Kumar और सर्विलांस एक्सपर्ट डिप्टी एसपी एस.एस तेवतिया की अगुवाई में STF ने गाजियाबाद में श्रीप्रकाश शुक्ला को Encounter में ढेर विशेष पुलिस बल का मान बढ़ाया।

इसके बाद से STF के खाते में एक से बढ़कर एक Good Work आते गए। पाठा के बीहड़ों में दस्यु सम्राट ददुआ और उसके गिरोह का सफाया। इसके बाद रागिया, ठोकिया गिरोह का अंत भी STF के बहादुर “योद्धाओं” ने ही किया। चंबल के बीहड़ों में सलीम गुर्जर, निर्भय गुज्जर के सफाए में भी STF की अहम भूमिका रही। करीब ढाई दशक में STF ने प्रदेश में हर बड़े इनामी बदमाश को Encounter में ढेर किया। ताजा उदाहरण Kanpur का चर्चित Bikru Case है। 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर Vikas Dubey और उसके गुर्गों को STF ने महज 10 दिन में ढेर कर दिया।

अपनी विशेष कार्यशैली और वीरता से STF का मान बढ़ाने वाले जाबांज Officer Ghanshyam Yadav को स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर DGP के “स्वर्ण प्रशंसा” चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। STF के ADG अमिताभ यश ने घनश्याम यादव को सम्मानित किया। पिछले साल भी श्रीयादव को सम्मानित किया गया था। Kanpur में तैनाती के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय सॉल्वर गैंग की कमर तोड़ने वाले Ghanshyam Yadav ने कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया था।

उन्होंने सिर्फ शिक्षा माफियाओं की ही नहीं बल्कि शराब माफियाओं के “रीढ़ की हड्डी” को भी कई बार तोड़ा। Kanpur समेत कई जनपदों में नकली और जहरीली शराब के बड़े “सौदागरों” अवैध फैक्ट्रियों को नष्ट करने वाले Ghanshyam Yadav एसटीएफ के लिए किसी “हीरे” से कम नहीं हैं। वर्तमान समय में श्रीयादव STF Headquarter (Lucknow) में पोस्ट हैं और वहां टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। ADG अमिताभ यश ने इस मौके पर करीब दो दर्जन से अधिक और जवानों व अफसरों को भी सम्मानित किया। www.uptvlive.com (online News Channel) सम्मानित किए गए STF के सभी जवानों को बधाई देता है।

STF के ये बहादुर “योद्धा” किए गए सम्मानित

हेमंत भूषण सिंह, विवेक कुमार सिंहको सराहनीय सेवा शौर्य सम्मान चिन्ह से सम्मानि किया गया। नवेन्दु कुमार धर्मेश कुमार शाही, बृजेश कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, घनश्याम यादव को पुलिस महानिदेशक का स्वर्ण प्रसंशा चिन्ह से नवाजा गया। इसी तरह अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, हुकुम सिंह, अमित तिवारी, राघवेंद्र सिंह, ब्रह्म प्रकाश, वेद प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।

ADG अमिताभ यश ने हेड कांस्टेबल (HC) जावेद सिद्दीकी, शमशेर सिंह, अभय विक्रम सिंह, राम नरेश सिंह, साजिद अली, राम दयाल पांडेय, उमेश कुमार सिंह और कांस्टेबल आलोक रंजन पांडेय, उमाशंकर, मनोज कुमार, मोहम्मद हबीब अहमद, शिव भोला शुक्ल व ड्राइवर अवधेश यादव को पुलिस महानिदेशक का रजत प्रसंशा चिन्ह से सम्मानित किया।


Information is Life