कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life


यूपी ATS ने सहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी नदीम से पूछताछ के आधार पर कानपुर से हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया है. सैफुल्लाह ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों को वर्चुअल आईडी बनाकर दी हैं. सैफुल्लाह ने ही नदीम को चाकू से हमले की ट्रेनिंग दी थी. इसके साथ ही उसने वर्चुअल नंबर से fidaye force का pdf format में ट्रेनिंग मॉड्यूल नदीम को भेजा था.


यूपी ATS ने सहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी नदीम से पूछताछ के आधार पर कानपुर से हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया है. एटीएस के मुताबिक, सैफुल्लाह ने स्वीकार किया कि वो भी जैश के साथ सम्पर्क में था. हबीबुल वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है और नदीम के साथ मिलकर उसने अबतक करीब 50 वर्चुअल आईडी बनाई हैं.

एटीएस के मुताबिक, उसने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों को वर्चुअल आईडी बनाकर दी हैं. हबीबुल यूपी के फतेहपुर का रहने वाला 19 साल का युवक है. कानपुर से गिरफ्तार सैफुल्लाह ने ही नदीम को चाकू से हमले की ट्रेनिंग दी थी. सैफुल्लाह ने ही वर्चुअल नंबर से fidaye force का pdf format में ट्रेनिंग मॉड्यूल नदीम को भेजा था. हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह फतेहपुर में बैठकर भारत से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक कई युवकों का ब्रेन वॉश कर जिहाद के लिए उकसाता था.

आतंकियों को देता था वर्चुअल आईडी
हबीबुल ने स्वीकार किया गया है कि वह नदीम को जानता था. दोनों एक ही आतंकी नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे. हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यम जिनमें Telegram, WhatsApp और Facebook Messenger आदि के जरिये पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर्स से जुड़ा है. हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह कई ग्रुप्स में Virtual IDs के माध्यम से ही जुड़ा था और अन्य सदस्यों को भी Virtual ID बनाकर देता था इन ग्रुप्स में जिहादी वीडियो भेजे जाते हैं.
सैफुल्लाह को पाकिस्तान बुलाया गया था

जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने सैफुल्लाह को पाकिस्तान आकर जिहादी प्रशिक्षण लेने और फिर भारत में जिहाद करने के लिए कहा था. सैफुल्लाह के कब्जे से एक मोबाइल फोन में 1 सिम और एक बटन से खुलने वाला चाकू बरामद हुआ है. यूपी एटीएस विस्तृत पूछताछ के बाद भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संपर्कों की गहनता से छानबीन कर कार्रवाई करेगी.

आतंकी हकीमुल्लाह ने कराया था दोनों का संपर्क

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि साल 2018 में नदीम का संपर्क पाकिस्तान स्थित आतंकी हकीमुल्लाह से हुआ था, जोकि जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं. बाद में नदीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई आतंकियों से भी जुड़ा. हकीमुल्लाह ने नदीम का सैफुल्लाह नामक व्यक्ति से संपर्क कराया था, जिसके बाद से नदीम लगातार सैफुल्लाह के संपर्क में विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए था. सैफुल्लाह के बहकावे में ही आकर नदीम ने अफगानिस्तान जाकर आतंकी संगठन में शामिल होने की प्लानिंग भी रची.
सैफुल्लाह ने दी थी नदीम को ट्रेनिंग

सैफुल्लाह ने विभिन्न रेडिकल एलीमेंट्स, जो पाकिस्तान बांग्लादेश, जम्मू-कश्मीर और यूएई में थे, उनसे परिचय कराया. उन सभी से इनक्रिप्टेड चेन के जरिए संपर्क हुआ. सैफुल्लाह द्वारा ही आईडी बनाने के संबंध में एक मैनुअल भेजा गया था, जिससे नदीम आईडी बनाने में एक्सपर्ट हो सके और जरूरत पड़ने पर आईईडी ब्लास्ट कर सकें. सैफुल्लाह ने नदीम को lone wolf attack के लिए चाकू से वार करने की ट्रेनिंग दी. इसके लिए नदीम के द्वारा कुछ टारगेट भी चिन्हित किए गए थे. मोहम्मद नदीम पाकिस्तान, अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित विभिन्न ग्रुप के संपर्क में था जो उसे लगातार भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने को कह रहे थे


Information is Life