कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

योगी सरकार लगातार एक्‍शन में हैं। सोमवार की देर रात यूपी शासन 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। प्रतिनियुक्ति से वापस आए डीआईजी अब्‍दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्‍स टास्‍क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। बता दें कि यूपी में इस फोर्स का गठन पहली बार किया गया है।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन

तबादला सूची के मुताबिक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर रहे रविंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में डीसीपी के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा 12 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें बतौर अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक वे सीओ और एसीपी के पदों पर तैनात थे। अनिल कुमार यादव का तबादला लखनऊ से नोएडा कर दिया गया है। गाजियाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद लखनऊ में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को भी लखनऊ में ही तैनाती दी गई है। इसी तरह साद मियां को बरेली से नोएडा, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर, लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर और संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज में तैनाती दी गई है।


Information is Life