कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर- नगर निगम ने अब शुद्ध हवा में सांस लेने पर भी टैक्स लगा दिया जिसे मजबूरी में ही सही लेकिन ताज़ी हवा की चाहत रखने वालों को देना होगा। अब नाना राव पार्क में मॉर्निंग वार्कर को 3000 रुपया सालाना का शुल्क देना होगा। वही आर्यनगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई ने नानाराव पार्क में आने वालों पर प्रवेश शुल्क लगाने के विरोध में नगर निगम के खिलाफ धरना दिया एवं नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त रजनीश यादव, उधान अधिकारी वी.के. सिंह को सौंपा और कहा कि वो किसी भी सूरत पर प्रवेश शुल्क लगने नही देंगें।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निगम कार्यकारणी बीते 22 अगस्त को नानाराव पार्क में घूमने आने वालों पर प्रवेश शुल्क लगा दिया गया है। नानाराव पार्क कानपुर का ऐतिहासिक पार्क है जहां लम्बे समय से आसपास घनी आबादी में रहने वाले लोग मार्निंग वाक करने आते है। कुछ बच्चे खेलने आते है, अंदर तरणताल भी है। उसका भी उपयोग करते है। स्केटिंग रिंग का भी उपयोग करते है। स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा उक्त पार्क का सुंदरीकरण किया गया है। जिसमें ओपन जिम, साईकिल ट्रैक, सिंथेटिक जांगिंग ट्रैक, स्केटिंग रिंग इत्यादि अनेक सुविधाएं विकसित की गई। तत्पशचात जैसे ही पार्क हैंड ओवर हुआ वैसे ही नगर निगम कानपुर द्वारा प्रवेश शुल्क लगा दिया गया। जिसको लेकर मार्निंग वाकर्स एवं अन्य शहर वासियो में रोष की स्थिति है।

विज्ञापन


पार्क डेवलप करना और उनका रखरखाव करना नगर निगम की जिम्मेदारी होती है। नगर निगम पहले से ही हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, विज्ञापन टैक्स आदि अनेक प्रकार के टैक्स शहर वासियों से लेता है। जिससे शहर की सुविधाओ को मेंटेन करता है।नगर निगम द्वारा ही नानाराव पार्क का पूर्व में रखरखाव किया जा रहा था। स्मार्ट सिटी से उसका विकास हो जाने के बाद नया टैक्स लगाया जाना कतई अनुचित है। जिस प्रकार से पहले नगर निगम उसका रखरखाव करता था उसी प्रकार से रखरखाव आगे भी करना चाहिए

श्री बाजपेयी ने पार्क के बनाने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की।

1-नानाराव पार्क के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच शासन की किसी बड़ी एजेंसी से कराई जाये।

2- प्रवेश शुल्क के नाम पर लगाई जाने वाली फीस को तत्काल वापस लिया जाये, नगर निगम अपने संसाधनों से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, विज्ञापन आदि से ही पूर्व की भांति पार्क का रख रखाव करे, खुली हवा में सांस लेने को प्रतिबंधित किया जाना उचित नहीं है। यदि मॉर्निंग वॉकर पर लगाया गया शुल्क 1 हफ्ते में वापस नहीं लिया गया तो हम सब अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
धरना देंने वालों में प्रमुख रूप से विधायक कैंट मो. हसन रूमी, नीरज सिंह, अशोक केसरवानी, सर्वेश यादव, नंदलाल जायसवाल, अंबर त्रिवेदी, वरूण मिश्रा,टिल्लू जायसवाल, पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, अमित मेहरोत्रा बबलू, मो. सारिया, सुशील तिवारी, हरीओम पांडे, रजत बाजपेई, दुर्गेश चक, विजय अवस्थी, अमित गुप्ता,आकाश यादव, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Information is Life