कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। साढ़-घाटमपुर मार्ग पर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में 11 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। मौके पर एक दर्जन एम्बुलेंस बुलानी पड़ीं। शवों को सीएचसी घाटमपुर भेजा गया। घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों का उचित इलाज करने के आदेश दिए हैं वही भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी हैलट अस्पताल पहुँच कर घायलों के हाल चाल ले रहे है।

कस्बे के कोरथा गांव में रहने वाले राजू निषाद के एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार था। शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर ट्रॉली से निषाद समुदाय के 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वापस गांव के लिए निकले थे।

शराब ठेके पर पी शराब

घायल महिला ने बताया कि गांव लौटने के दौरान रास्ते में देसी शराब का ठेका पड़ा। यहां ट्रैक्टर रोककर सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किए।


Information is Life