कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर। शहर के नामी मॉडल बेकरी के मालिक और उनके परिवार के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में दुष्कर्म और हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

स्वरूप नगर निवासी युवती का विवाह पिछले साल 25 मई को शहर के नामी मॉडल बेकरी संचालक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है शादी के बाद से ही पति और ससुरालियों ने दहेज में बीएमडब्ल्यू और दो करोड़ रुपये की मांग करने लगे। इस बीच उन्हें पति द्वारा गैर युवती से अवैध संबंधों की जानकारी मिली। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बेकरी संचालक ने उन्हें कई बार गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप
आरोप है कि बेकरी संचालक ने युवती के साथ इच्छा के विरोध प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पति ने उनके साथ कई बार जबरदस्ती की। इस बीच जब वह गर्भ से हुई तो पति और ससुरालियों ने उन्हें जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में देनी चाही, तो मोबाइल छिन लिया। शिकायत करने पर भट्ठी में डालकर चेहरा खराब करने और पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 12 अप्रैल को जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्हें बिना कपड़ों को भेज दिया गया। इस दौरान ससुरालियों ने उनके करोड़ों के जेवर, महंगे कपड़े और अलमारी की चाभियां भी नहीं दी जब वह अपना सामान लेने पहुंची, तो घर के भीतर भी नहीं जाने दिया गया।

थाना प्रभारी स्वरूपनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति हेमेंत तिवारी, ससुर घनश्याम तिवारी, सास, जेठ रितेश तिवारी व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी लग चुका है आरोप
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उनके पति ने शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संपर्क बनाया था। युवती जब उनके शादी का दबाव बनाई तो उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसके बाद दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर दिया था। मामले में युवती ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।


Information is Life