कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर में होटल प्रेसीडेंट पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले चरनजीत सिंह उर्फ बंटी समेत 6 लोगों पर फजलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। कोपो स्टेट के चेयरमैन मलिक विजय कपूर की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल विजय कपूर व उनके पार्टनर ने दो दशक पहले होटल प्रेसीडेंट खरीदा था।

कुछ समय तक वह सभी खुद होटल चला रहे थे और बाद में चरनजीत को होटल चलाने के लिए दे दिया था। होटल का एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद चरनजीत होटल से कब्जा नहीं छोड़ रहा था। पिछले महीने जब विजय कपूर के पार्टनर व अन्य वहां पहुंचे थे तो चरनजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनको पीटा था और हत्या का प्रयास किया था।

पुलिस ने चरनजीत को जेल भेजा था। फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि जब बवाल हुआ था तब चरनजीत ने एक रजिस्ट्री दी थी। दावा किया था कि होटल उसने खरीद लिया है। जांच में पाया गया कि रजिस्ट्री फर्जी है। इसी आधार पर विजय कपूर की तहरीर पर चरनजीत उर्फ बंटी, पुखरायां निवासी अमित कुमार अवस्थी, पंकज कपूर, शैल कपूर, हरमीत सिंह गुलाटी और रणदीप सिंह पर धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

वर्ष 2002 में विजय कपूर, संजय कपूर, नीरज डंग व अजय डंग ने कृष्णा पैलेस खरीदा था बाद में इसे होटल प्रेसीडेंट नाम दिया। वर्ष 2011 में मालिकों की तरफ से चरनजीत उर्फ बंटी नाम के व्यक्ति को होटल किराये पर चलाने के लिए एग्रीमेंट के तहत दिया गया।


Information is Life