कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एकतरफा प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हैलट अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज को जूनियर डॉक्टर से ही प्यार हो गया. डॉक्टर को देखने के लिए युवक हर दूसरे दिन बीमार पड़ जाता. जूनियर डॉक्टर जहां भी ड्यूटी करती, उसको देखने के लिए आशिक मिजाज मरीज वहां पहुंच जाता. 15 दिन तक जब यह सिलसिला यूं ही चलता रहा तो डॉक्टर को भी शक हो गया. उसने इसकी शिकायत सीनियर डॉक्टर से की. जिसके बाद उसको हैलट के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली. फिर उसे पुलिस को सौंप दिया.

पकड़े जाने के बाद युवक ने सफाई दी कि हम तो दवा लेने गए थे अब दोबारा नहीं जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला तौहीद पंद्रह दिन पहले बीमार पड़ा था तो वह हैलट की ओपीडी में पर्चा बनवा कर इलाज के लिए पहुंचा. उस दौरान ओपीडी में मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर मरीजों को देख रही थी. जूनियर डॉक्टर ने इसका भी ट्रीटमेंट किया.

विज्ञापन

इलाज के बहाने हर दूसरे दिन पहुंच जाता अस्पताल

जूनियर डॉक्टर ने उसके इलाज की दवा तो लिख दी. लेकिन इस दौरान तौहीद को जूनियर डॉक्टर से इश्क हो गया. फिर हर दूसरे दूसरे दिन वह इलाज के बहाने अस्पताल आने लगा. कई बार तो उसने अलग-अलग नामों से ओपीडी का पर्चा बनवाया. फिर जब ओपीडी में जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगी तो वह बाकी डॉक्टरों से उसके बारे में पूछने लगा.

अस्पताल स्टाफ ने की धुनाई

इस बात की जानकारी जब जूनियर डॉक्टर को हुई तो उसने सीनियर डॉक्टर से इसकी शिकायत कर दी. शनिवार को फिर ओपीडी का पर्चा बनवा कर तौहीद जब ओपीडी रूम पहुंचा तो स्टाफ पहले से सतर्क था. जैसे ही उसने जूनियर डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने उसे पकड़ कर धुनाई कर डाली. फिर पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

क्या बोला तौहीद?

स्वरूप नगर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर तौहीद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली. पुलिस ने जब तौहीद को कोर्ट में पेश किया तो वहां उसने अपनी सफाई दी. तौहीद ने कहा कि मैं तो दवा लेने गया था. एक दो बार ही पर्चा बनवाया था. लेकिन अब वहां कभी नहीं जाऊंगा.

उधर, एडीसीपी अनिता सिंह का कहना है एक युवक अलग-अलग नामों से कई बार पर्चा बनवा कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से इलाज के बहाने जाकर उसे ताकता था. जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.


Information is Life