कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

तमाम चुनौतियों से जूझते कानपुर शहर के कारोबारियों की बजट से बहुत अपेक्षाएं हैं। शहर एक तरफ MSME सेक्टर बैंकों के बढ़ते ब्याज पर अंकुश की उम्मीद लगाए बैठा है तो दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी को अपनाने वाला युवा उद्यमी जीएसटी कम होने की आस लगाए हैं। बजट में शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली अनवरगंज-मंधना रेललाइन की समस्या से निजात मिल सकती है।

दोनों सांसद कर चुके हैं पैरोकारी
बजट में शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली अनवरगंज-मंधना रेललाइन की समस्या से निजात मिल सकती है। दोनों स्टेशनों के बीच 18 रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड ट्रैक के लिए बजट का ऐलान हो सकता है। सांसद देवेंद्र सिंह भोले और सत्यदेव पचौरी पैरोकारी करने में सक्रिय है। इसकी सर्वे रिपोर्ट और डीपीआर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। इस पर 1218 करोड़ रुपये की लागत भी प्रस्तावित कर दी गई है और इस काम में तीन साल लगेंगे।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

पनकी व गोविंदपुरी का कायाकल्प
फर्रुखाबाद रूट पर रोजाना औसतन 54-56 ट्रेनों की वजह से जाम लगता है। सर्वे में जरीब चौकी क्रॉसिंग से नानकारी क्रासिंग के पार तक एलिवेटेड ट्रैक प्रस्तावित है। मार्च में इस कार्य के शिलान्यास की वजह से बजट में प्रावधान की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा ओवरलोड सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने को पनकी व गोविंदपुरी स्टेशनों का कायाकल्प हो सकता है।

4 वंदे भारत सेंट्रल को मिल सकती हैं
729 करोड़ की लागत से सेंट्रल स्टेशन के साथ तहसील स्टेशनों का रीडेवलपमेंट प्रस्तावित है। इसका भी बजट में प्रावधान करके धनराशि जारी हो सकती है क्योंकि मूलभूत ढांचा मजबूत करने पर रेल मंत्रालय पहले से ही सक्रिय है। वहीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मिलेगी सौगात इस बार सेंट्रल के खाते में कई और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। माना जा रहा है कि चार वंदेभारत एक्सप्रेस कानपुर होकर गुजरेंगी।

ट्रामा सेंटर के लिए बजट की आस
शहर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर के लिए आस जग गई है। मेडिकल कॉलेज ने 382 करोड़ के प्रोजेक्ट को बनाकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बीते साल ही भेज दिया है। अब इस बजट में उसके लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। शहर के लिए ट्रामा सेंटर को जरूरी बताकर राज्य सरकार के साथ चिकित्सा शिक्षा ने संशोधित प्रोजेक्ट बीते साल ही भेजा था, जिस पर केन्द्र की निगरानी कमेटी ने संस्तुति दे दी है। मेडिकल कॉलेज ने पीजीआई से लगी 10 हजार वर्गमीटर जगह भी चिह्नित कर उसे खाली कर दिया है।

आम लोगों और व्यापारियों की प्रमुख आस

धारा 80 सी के तहत निवेश सीमा डेढ़ लाख से बढ़ाकर तीन लाख की जाए
आम नागरिक पर टैक्स का बोझ कम करने को पांच लाख तक की आय पर छूट हो
एमएसएमई सेक्टर के लिए जीएसटी दरों को कम किए जाने की बात भी आई
50 से कम कर्मचारियों वाली छोटी इकाइयों को पीएफ व ईएसआई से मुक्त रखा जाए
होम लोन के ब्याज की छूट का दायरा बढ़ाया जाए


Information is Life