कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर देहात में जलने से मां बेटी की मौत के मामले में विरोध के लिए सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विधायक रूमी हसन और कार्यकर्ताओं के साथ कानपुर देहात घटनास्थल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके घर के आस-पास भारी फोर्स तैनात कर दी गई। इस दौरान सामने पड़े पुलिस अधिकारियों पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी जमकर बरसे। तो एसीपी स्वरूप नगर, एसीपी कर्नलगंज समेत कई थानों की फ़ोर्स उन्हें कानपुर देहात ले जाने के बहाने काकादेव स्थित अमिताभ बाजपेई के घर से लेकर निकले लेकिन रास्ते मे पुलिस ने खेल कर दिया और सचेंडी के राजकीय विद्यालय में नज़रबंद कर दिया। सपा विधायकों द्वारा जमकर सरकार को कोसा गया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से 11 सदस्यीय समिति को कानपुर देहात मामले की जांच के लिए रवाना करने के आदेश जारी किए गए थे. इन 11 सदस्यीय समिति में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और विधायक रूमी हसन का नाम भी है।

कानपुर देहात में एक घटना के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी. अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है. सोमवार को घटना के बाद जहां विपक्ष ने सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जमकर योगी सरकार को घेरा था. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना है कि योगी सरकार का बुलडोजर मतवाला हो गया है. अफसरों के सामने मां-बेटी जलकर मर गईं और अफसर कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पुलिस और प्रशासन मिलकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं. सुबह करीब नौ बजे ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के काकादेव स्थित आवास के बाहर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी।

सभी थानेदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिदायत दी गई है कि घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन या विरोध करने वालों पर नजर रखी जाए। कानपुर देहात के मड़ौली गांव में कब्जा हटाने गई प्रशासन टीम की कार्रवाई के दौरान छप्पर में लगी आग मैं जलकर मां-बेटी की मौत हुई है।


Information is Life