कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

पुर्तगाल में बाल यौन शोषण के 100 से अधिक आरोपी पादरी चर्च की भूमिका में अभी भी सक्रिय हैं. इस मुद्दे की जांच कर रहे एक आयोग ने यह खुलासा किया. आयोग ने जनवरी 2022 में अपना काम शुरू किया था.

रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को प्रकाशित अपनी अंतिम रिपोर्ट में आयोग ने कहा कि पुर्तगाल में रोमन कैथोलिक चर्च के सदस्यों (ज्यादातर 70 से अधिक पादरी) द्वारा कम से कम 4,815 बच्चों का यौन शोषण किया गया. आयोग ने इस संख्या को ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ बताया.

आयोग का नेतृत्व करने वाले बाल मनोचिकित्सक पेड्रो स्ट्रेच ने एसआईसी टेलीविजन को बताया, ‘ एक अनुमानित (आरोपी पादरियों की) संख्या है और यह स्पष्ट रूप से 100 से अधिक होगी.’ आयोग ने कहा कि वह आरोपी पादरियों की एक सूची तैयार करने और इसे चर्च और लोक अभियोजकों के कार्यालय को भेजने का काम कर रहा है.

‘आरोपियों को हटा दिया जाना चाहिए’
स्ट्रेच ने कहा कि आरोपियों की सूची में शामिल लोगों को उनकी भूमिकाओं से हटा दिया जाना चाहिए या कम से कम जांच के दौरान बच्चों और किशोरों के साथ बातचीत करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों के साथ सहयोग करना चर्च का नैतिक कर्तव्य है.

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक विशप कॉन्फ्रेंस के प्रमुख जोस ओरनेलस ने कहा कि संस्थान को अभी सूची प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि चर्च अपने सदस्यों के बीच संदिग्धों की खोज का प्रयास नहीं करेगा.

ओरनेलस ने कहा कि पुर्तगाली विशप 3 मार्च को मिलेंगे और भविष्य में दुर्व्यवहार को रोकने के लिए ‘अधिक कुशल और उपयुक्त तंत्र’ को लागू करने पर विचार करेंगे.

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने कही ये बात
पुर्तगाली प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि इस खुलासे ने ‘पूरे समाज को चौंका दिया’. उन्होंने न्याय मंत्री सहित सरकारी अधिकारी जांच आयोग के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. वहीं राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भी कहा कि चर्च को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

यूएस-आधारित समर्थन समूह सर्वाइवर्स नेटवर्क ऑफ द एब्यूज्ड बाई प्रीस्ट्स (SNAP) ने एक बयान में पुर्तगाली चर्च के अधिकारियों से ‘अपमानजनक पादरियों के नाम, फोटो, निवास स्थान और कार्य इतिहास को प्रमुखता से प्रकाशित करने’ की अपील की. SNAP ने आरोपियों की बर्खास्तगी की मांग करेत हुए कहा, ‘शीर्ष पर बदलाव के बिना, कुछ भी नहीं बदलेगा.’ www.uptvlive.com


Information is Life