कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life


Kanpur News कानपुर में गाड़ी का हैंड ब्रेक छूटने से कार फ‍िसल गई। ज‍िसमें दबकर गार्ड की मौत हो गई। बता दें क‍ि गार्ड पार्किंग में बाइक खड़ी करने जा रहा था। टक्कर लगने से कार का हैंड ब्रेक छूटा तो गाड़ी सीधे बेसमेंट में पहुंची गई।

कानपुर : नवाबगंज थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी के बंगले में कार और दीवार के बीच दबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर स्वजन और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव निकलवाने के साथ ही पार्किंग पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज देखे तो घटनाक्रम सामने आया। नवाबगंज ख्योरा निवासी 35 वर्षीय आदित्य मिश्रा मौनी घाट आजाद नगर निवासी अशोक मसाले के मालिक अनुराग गुप्ता के बंगले पर सिक्योरिटी गार्ड था।

आदित्य के परिवार में पत्नी रूबी और दो बच्चे हैं। शनिवार को बंगले की बेसमेंट स्थित पार्किंग में कारोबारी की गाड़ी से कुचलकर गार्ड की मौत हो गई। मालिक ने पुलिस और स्वजन को सूचना दी तो पत्नी रूबी स्वजन संग और नवाबगंज थाना पुलिस बंगले पहुंची। पुलिस ने कार और दीवार के बीच फंसे सिक्योरिटी गार्ड के शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी नवाबगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि छानबीन में यहां सीसी कैमरा लगा मिला।

फुटेज खंगालने पर सामने आया कि कारोबारी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटे तो उन्होंने अपनी एमजी हैक्टर कार को बेसमेंट स्थित स्लोप पर खड़ा कर दिया था। कुछ देर बाद ड्यूटी पर आदित्य पहुंचे। बेसमेंट स्थित पार्किंग में बाइक खड़ी करने के लिए वह स्लोप पर खड़ी कार के बगल से बाइक नीचे ले जा रहे थे। इसी दौरान बाइक कार से टकरा गई।

स्लोप होने के चलते गाड़ी में झटका लगने से हैंडब्रेक छूटा होगा। जैसे ही आदित्य बेसमेंट में पहुंचे। स्लोप पर खड़ी कार भी पीछे से आ गई। सामने दीवार होने से आदित्य बाइक समेत कार और दीवार के बीच फंसकर दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


Information is Life