कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life


UP Police Encounter Specialist Officers: यूपी पुलिस लगातार माफियाओं और बदमाशों पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. इन दिनों यूपी पुलिस काफी चर्चा में है. आइए हम बताते हैं यूपी पुलिस के उन जाबांज अधिकारियों के बारे में जिनका नाम सुनकर माफिया भी कांप उठते हैं और उन्होंने कई बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है. ये अधिकारी गुंडे, बदमाश और माफियाओं के लिए किसी काल से कम नहीं है।

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बेहद सख़्त पुलिस अफसर माने जाते हैं. इनके अगुआई में ही यूपी पुलिस ने हाल में कई माफियाओं को ढेर किया है. प्रशांत मूल रूप से बिहार से हैं. वे अब तक 300 से ज़्यादा बदमाशों से भिड़ चुके हैं. उन्हें वीरता के लिए तीन बार पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है।

अमिताभ यश वर्तमान में यूपी पुलिस एसटीएफ के एडीजी हैं. उनकी अगुवाई में यूपी पुलिस अब तक 150 से भी ज्यादा बदमाशों का खात्म कर चुकी है. अमिताभ यश को कई माफियाओं को सफ़ाया करने के लिए जाना जाता है. बता दें कि अमिताभ यश यूपी कैडर के 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और आईआईटी कानपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन।

अनंत देव तिवारी यूपी कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अनंत 150 से ज्यादा अपराधियों को ढेर करने वाली टीम में शामिल रह चुके हैं. कुख्यात ददुआ और ठोकिया को मार गिराने में भी उनकी अहम भूमिका बताई जाती है. अनंत का पीसीएस में सेलेक्शन 1987 में हुआ था. 2006 में वे स्टेट कैडर से पदोन्नत होकर IPS अधिकारी बने थे।

नवनीत सिकेरा भी यूपी के लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी हैं. वे अब तक 60 से अधिक बदमाशों को खत्म करने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं. नवनीत ने हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की है. वहीं आईआईटी दिल्ली से उन्होंने बीटेक किया है. उन्हें UPSC में टॉप रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने आईएस छोड़कर आईपीएस बनने का निर्णय लिया. वे फिलहाल लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में आईजी पद पर तैनात हैं।

आईपीएस दीपक कुमार भी यूपी पुलिस के बहादुर अधिकारी हैं, जो अब तक 56 से भी ज्यादा बदमाशों को ढेर कर चुके हैं. दीपक काफी सख़्त पुलिस ऑफिसर माने जाते हैं. वे वर्तमान में अलीगढ़ रेंज के डीआईजी हैं. इससे पहले वे अयोध्या, बांदा और लखनऊ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. दीपक 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं और बेगूसराय से आते हैं. उन्होने बीए ऑनर्स से ग्रेजुएशन के साथ एलएलबी किया है।


Information is Life