edge2025 में बोले जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा- दुनिया बूढ़ी होती जा रही है वही भारत जवानो का देश।

विज्ञापन कानपुर : जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को कानपुर पहुंचे। कानपुर एयरपोर्ट...

कानपुर- edge 2025 विकसित भारत संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा।

कानपुर : जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बुधवार को शहर में रहेंगे। एज संस्था द्वारा...

यूपी में 32 आईपीएस अफसरों के तबादले, एक्शन में सीएम योगी।

विज्ञापन UP IPS Transfer List: यूपी में 32 आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं एक्शन में...

Uptvlive : कानपुर में कल रहेंगे जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा।

विज्ञापन कानपुर : जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बुधवार को शहर में रहेंगे। वह...

कानपुर : अपने दर्द के ‘एहसास’ से दूसरों को ‘मरहम’ लगा रहे- संजय मल्होत्रा..

कानपुर: छोटी सी उम्र में आंखों के सामने पिता को इलाज के अभाव में तड़प कर दम तोड़ते देखने वाला...

Kanpur: सीसामऊ सुपर किंग्स बनी केपीएल की चैंपियन, फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को दी मात

Kanpur News: सीसामऊ सुपर किंग्स ने केपीएल की ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल मैच में मयूर मिरकिल्स को मात...

कानपुर : केपीएल में होगा आज महामुकाबला फाइनल में भिड़ेंगी कल्याणपुर और सीसामऊ की टीम।

विज्ञापन कानपुर : देश की सबसे बड़ी शहरी लीग केपीएल का आज पहला विजेता तय हो जाएगा। ग्रीन पार्क...

कानपुर : Instagram फ्रेंड से मिलने घर से फरार हुई 4th की छात्रा, पुलिस ने सहेली के घर से किया बरामद।

विज्ञापन कानपुर : सोशल मीडिया बच्चों के मन पर किस कदर असर डाल रहा है, कानपुर के बिठूर में घटी घटना...

समाजसेवी संजय दुबे की माताश्री को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि।

कानपुर। जे.के. समूह से जुड़े एवं जे.के. कॉटन मिल के उपाध्यक्ष समाजसेवी संजय दुबे की पूज्यनीय माता...

काशी में मसाने (महाश्मशान) की होली पर विवाद, महिलाओं के शामिल होने पर लगा प्रतिबंध

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वृंदावन के साथ काशी में मनाई जाने वाली होली विश्व प्रसिद्ध है। होली के...
Information is Life

Kanpur News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर में बिछ जाएगा मेट्रो का जाल, इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो: शहर के लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। यूं तो मेट्रो का आइआइटी से नौबस्ता तक का पहला कारिडोर अगले वर्ष नवंबर तक पूरा होगा लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के मुताबिक, फरवरी 2024 तक आइआइटी से सेंट्रल स्टेशन तक की ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी। इसके आगे झकरकटी बस अड्डा से नौबस्ता तक के रूट पर 2024 के अंत में ट्रेनें शुरू होंगी। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले 28 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आइआइटी से मोतीझील तक के मेट्रो प्राथमिक कारिडोर का उद्घाटन किया था।

2024 तक शुरू हो जाएगी मेट्रो
इसके बाद मेट्रो को नवंबर 2024 के अंत में नौबस्ता तक ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी लेकिन अब मेट्रो फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। चुन्नीगंज से नयागंज स्टेशन तक सुरंग की खोदाई जारी है।

दिसंबर के अंत तक सेंट्रल स्टेशन तक खोदाई का काम पूरा हो जाएगा और आइआइटी से सेंट्रल स्टेशन तक ट्रैक बिछ जाएगा। जाम से मिलेगी निजात: चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हैं।

यहां बड़ी बाजारें हैं, जहां से हर रोज लाखों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में मेट्रो सुविधा शुरू होने पर हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इन क्षेत्रों में आटो-ईरिक्शा चालकों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी।

इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
आइआइटी, कल्याणपुर, एसपीएम, विश्वविद्यालय, गुरुदेव, गीतानगर, रावतपुर, लाला लाजपत राय अस्पताल, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, सेंट्रल स्टेशन।

फरवरी में सेंट्रल स्टेशन तक ट्रेनों को चलाया जाएगा। सिविल कार्य पूरे होने के बाद तीन माह का समय ट्रेनों को चलाने के लिए चाहिए। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य चल रहा है। सेंट्रल स्टेशन के जुड़ते ही यात्रियों की संख्या एक साथ बढ़ जाएगी, इसलिए उसके हिसाब से ही ट्रेनों को भी चलाया जाएगा। स्वदेश कुमार, महाप्रबंधक आपरेशन, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन

मेट्रो योजना

11,076 करोड़ रुपये से बन रहे हैं दोनों कारिडोर
21 स्टेशन हैं पहले कारिडोर में।
09 स्टेशन पर अभी चल रही हैं ट्रेनें।
14 स्टेशन में चलने लगेंगी फरवरी में ट्रेनें।
08 स्टेशन हैं दूसरे कारिडोर में।
29 ट्रेनें चलेंगी पहले कारिडोर में।
10 ट्रेनें चलेंगी दूसरे कारिडोर में।


Information is Life