कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...
Information is Life

कानपुर में जाजमऊ पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2022 में इरफान, उनके रिजवान व चाचा समेत 22 आरोपियों के खिलाफ अवैध कब्जे, मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

छह दिसंबर 2022 को बेकनगंज कंघी मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, चाचा इश्तियाक सोलंकी, आसिफ दलाल, शब्बर हुसैन, अब्दुल मोईद व 16 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी आदि में एफआईआर दर्ज कराई थी। नसीम के मुताबिक उनका जाजमऊ में 500 वर्ग मीटर का प्लॉट था, आरोपियों ने 200 वर्गमीटर प्लॉट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट की। रिजवान ने उनके मुंह में पिस्टल लगा दी थी।

विधायक और भाई की हो चुकी जमानत
इस मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की जमानत हो चुकी है। वहीं दो अन्य आरोपियों की जमानत पूर्व में खारिज हो चुकी है।
हाईकोर्ट में लगी थी अग्रिम जमानत की अर्जी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इश्तियाक सोलंकी ने हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दे रखी थी मगर उसपर सुनवाई होने के पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
रंगदारी और प्लॉट कब्जे के मामले में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी प्रकरण में इश्तियाक सोलंकी विवेचना में दोषी पाए गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। – आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रॉपर्टी की जा रही सील
सपा विधायक इरफान सोलंकी पर प्लाॅट में आग लगाने, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाणपत्र देने, रंगदारी मांगने, कारोबारी की 400 गज जमीन पर कब्जा करने, पुलिस से अभद्रता करने समेत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पिछले कुछ महीनों में इरफान सोलंकी पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही इरफान पर मुकदमों संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी और उनके सहयोगियों की प्रॉपर्टी सील कर रही है।


Information is Life