कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

अक्सर यह कहते सुना गया है कि काम के प्रति लगन है तो छोटी सी शुरुआत से भी एक दिन बेहिसाब ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। कानपुर शहर के उद्योगपति प्रवीण मिश्रा ने यह करके भी दिखाया है। कभी विजय नगर चौराहा के पास फुटपाथ पर एक हजार रुपये से कटपीस में ब्लाउज का कपड़ा बेचने का काम शुरू किया था। दिन रात की मेहनत और अपनी लगन के बूते पर इन्होंने ‘ब्लू वर्ल्ड’ जैसा देश का चुनिंदा थीम पार्क शहर में बनवाकर न सिर्फ अपनी उद्यमिता का लोहा मनवाया बल्कि शहर का नाम भी रोशन किया।

प्रवीण मिश्रा का परिवार शुरुआती दिनों में रावतपुर गांव में रहता था। पिता प्रेमशंकर मिश्रा आर्डनेंस फैक्ट्री में थे। नौकरीपेशा परिवार की आम दिक्कतों से इन्हें हर महीने जूझना पड़ता था। 10वीं की पढ़ाई के समय ही इन्होंने तय कर लिया था कि पिताजी की तरह नौकरी नहीं करनी। काम वो करना है जिसमें पैसा रोज आए। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पिता से जिद की कि वे अपना खुद का काम शुरू करेंगे। कम उम्र और व्यापार की समझ न होने पर पिता ने डांटा।

वे चाहते थे कि बेटा उनकी तरह ही सरकारी नौकरी करे। प्रवीण नहीं माने तो पिता ने पांच फीसदी ब्याज पर 1000 रुपये उधार दिए। इस रकम से विजय नगर चौराहे के पास फुटपाथ पर ब्लाउज के कटपीस बेचने का काम शुरू किया। प्रवीण बताते हैं कि इस काम से बहुत सारे लोगों के मुंह बने, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह किए बगैर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया। एक साल बाद रावतपुर में बेकरी शॉप खोली। इसे दो साल तक चलाया। वर्ष 1993 में पान मसाला कारोबार में कदम रखा। घर पर ही ‘सागर’ नाम का गुटखा बनाते और उसकी मार्केटिंग करते। 1998 में पान मसाला कारोबार को और बढ़ाया। ऑटोमेटिक मशीनें लगवाईं और देश भर में आपूर्ति शुरू कराई।

वर्ष 2000 में दूध डेयरी खोली

इसी कारोबार के साथ ही वर्ष 2000 में मंधना में बड़ी दूध डेयरी खोली। काम बढ़ा तो छोटे भाई प्रदीप मिश्रा की एयरफोर्स की नौकरी छुड़वा दी। इसके बाद वर्ष 2002 से 2008 तक सब्जी उगाने का व्यवसाय शुरू किया। बताते हैं कि यह काम इतना बढ़ा कि तरह तरह की सब्जियों की आपूर्ति देश के कई शहरों में होने लगी। वर्ष 2008 में पान मसाला का सारा कारोबार कानपुर से समेट कर उड़ीसा में शिफ्ट किया। वहां पर एक फैक्ट्री भी लगाई। इसी के साथ ही वर्ष 2009 में ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क का निर्माण शुरू कराया। ब्लू वर्ल्ड बड़ा प्रोजेक्ट था इसलिए दूसरे सारे कारोबार बंदकर इस पर फोकस किया। 2012 में पान मसाला कारोबार भी बंद कर दिया। इसके बाद वर्ष 2014 में कानपुर को देश के चुनिंदा थीम पार्क का नायाब तोहफा दिया। वे अपने कारोबार में अब तक सौ करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर चुके हैं।

कानपुर को बेहतर बनाने की ललक भी
प्रवीण मिश्रा बताते हैं कि कानपुर के आसपास कोई घूमने लायक जगह नहीं थी। यह बात उन्हें बहुत चुभती थी। थीम पार्क उनका व्यवसाय जरूर है, लेकिन कानपुर को देश में स्थापित कराने की ललक भी थी। अब वे ब्लू वर्ल्ड को देश का नंबर एक थीम पार्क बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसे करके दिखाएंगे।

हमेशा बडे़ सपने देखें
प्रवीण मिश्रा का मानना है कि हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए। भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। ईमानदार प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले यह न सोचें कि लोग क्या कहेंगे। बस काम में कुछ नयापन जरूर होना चाहिए।


Information is Life