कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के सात एडिश्नल जजों को स्थाई न्यायधीश बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. सातों जजों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हो सकता है।

Allahabad High Court News: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट के सात एडिश्नल जजों को स्थाई न्यायधीश बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सातों एडिश्नल जजों को स्थाई जज बनाए जाने की मंजूरी दे दी है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इन सातों जजों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हो सकता है. वहीं केंद्र सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त जजों को स्थाई जज के तौर पर नियुक्ती दी है।

मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के स्पेशल सेक्रेट्री राजिन्दर कश्यप ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि हाल ही में 14 सितंबर के दिन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सात एडिश्नल जजों को स्थाई न्यायधीश बनाए जाने के लिए सिफारिश की थी. इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी सहमती व्यक्त की थी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

फिलहाल अब सुप्रीम कोर्ट की इस कॉलेजियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी है. जिसके चलते जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा, रेनू अग्रवाल, राम मनोहर नारायण मिश्रा, मयंक कुमार जैन, शिव शंकर प्रसाद, गजेंद्र कुमार और नलिन कुमार श्रीवास्तव को स्थाई जज के तौर पर नियुक्ती मिल गई है. एक जानकारी के अनुसार जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा ने 25 मार्च, 2022 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था. वहीं अन्य जजों ने 15 अगस्त 2022 को नियुक्त किया गया था.

मामलों का होगा तेजी से निपटान

सातों एडिश्नल जजों को स्थाई जज बनाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में लगातार तेजी से बढ़ रहे मुकदमों को निपटाने में काफी मदद मिलने वाली है. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि सातों जजों के स्थाई होने से हाईकोर्ट की न्याय प्रक्रिया तेजी और सुचारू के साथ ही प्रभावी ढंग से हो सकेगी।


Information is Life