कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक की मौत के मामले में आनंद महिंद्रा समेत कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

FIR Against Anand Mahindra in Kanpur UP: आनंद महिंद्रा समेत महिंद्रा कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ कानपुर में केस दर्ज किया गया है। मामला सड़क हादसे से जुड़ा है। दरअसल, लखनऊ से कानपुर लौटने के दौरान एक स्कॉर्पियो हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक लड़की की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि युवक ने सीटबेल्ट लगाया था, इसके बावजूद स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला। हादसे के बाद मृतक के पिता ने स्कॉर्पियो बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

कानपुर के रायपुरवा थाने में दर्ज FIR में मृतक अपूर्व के पिता राजेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR के मुताबिक, राजेश मिश्रा का आरोप है कि स्कॉर्पियो में एयरबैग नहीं था, जिससे उनके बेटे की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को शहर के जरीब चौकी स्थित तिरुपति ऑटो से उन्होंने काले रंग की स्कॉर्पियो खरीदी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने इस दौरान गाड़ी की खूबियों के बारे में बताया था। उस दौरान गाड़ी में एयरबैग होने का भी जिक्र किया गया था।

14 जनवरी 2022 को स्कॉर्पियो हुई थी हादसे की शिकार
राजेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी 2022 को मेरा बेटा अपूर्व अपने दोस्तों के साथ लखनऊ गया था। वहां से कानपुर लौटने के दौरान कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में अपूर्व की मौत हो गई। हादसे के 15 दिन बाद यानी 29 जनवरी को राजेश मिश्रा तिरुपति ऑटो गए। यहां उन्होंने सीटबेल्ट लगाए जाने के बावजूद एयरबैग न खुलने की शिकायत की। इस दौरान कर्मचारियों और राजेश मिश्रा के बीच बहस हो गई।

राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारियों की ओर से उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के जरिए आनंद गोपाल महिंद्रा समेत कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपों के मुताबिक, जांच पड़ताल की जा रही है।


Information is Life