कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर: यूपी के कानपुर में पार्षद पति समेत पांच आरोपियों ने ज्वाइंट सीपी के कार्यालय में सरेंडर कर दिया। पार्षद पति अंकित शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दवा कारोबारी अमोलदीप सिंह को जमकर पीटा था। दवा कारोबारी का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बलवा, अंगभंग करने की धाराएं बढ़ाई थीं। इसके साथ ही पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं, गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था।

श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह भाटिया का हैलट अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। बीती शनिवार (24 सितंबर) देररात अमोलदीप सिंह पत्नी गुनीत के साथ अपनी एक्सयूवी कार से लौट रहे थे। इसी बीच रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित अफीम कोठी के पास ओवरटेक करने को लेकर वार्ड—95 से बीजेपी पार्षद सौम्या शुक्ला और उनके पति अंकित शुक्ला से विवाद हो गया। अंकित शुक्ला ने अपने भाई, समर्थकों और बाउंसरों के साथ मिलकर अमोलदीप भाटिया को पीट—पीट कर मरणासन्न कर दिया। अमोलदीप को बचाने आईं उनकी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा था।

इस घटना ने लिया राजनीतिक रंग

दवा कारोबारी की पिटाई के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। दवा कारोबारी के समर्थन में सिख समुदाय उतर आया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने भी इस घटना विरोध किया। इस घटना के बाद कानपुर के दो बड़े नेता एक बार फिर से आमने सामने हैं। पार्षद पति अंकित शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुट के हैं। वहीं कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी ने बीते गुरूवार को इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि बीते 24 सितंबर को एक बजे वारदात हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद धाराएं भी बढ़ाई गईं थी, इसके साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पांचों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीएमओ के नेतृत्व में एक मेडिकल पैनल बनाया जाएगा, दोनों पार्टियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, राहगीरों और जिसने डायल 112 को कॉल् किया था, उनके भी बयान लिए जा रहे हैं। सभी बातें न्यायलय के समक्ष रखी जाएंगी। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे।

‘हमें तो पहले ही अपराधी घोषित कर दिया गया’

यदि किसी महिला और किसी की पत्नी के साथ इस तरह की अभद्रता होती है। उसके पति ने और साथियों ने इसक विरोध किया। यह गलत है, तो उन्होने सरेंडर किया है। सभी वीडियो और साक्ष्य आप के सामने हैं। प्रशासन के ऊपर पता नहीं किस बात का दबाव है। मेरे पति पर किसी तरह का मुकदमा नहीं हैं, और नहीं कोई आपराधिक रेकॉर्ड है। इनाम घोषित कर दिया, जैसे हम लोग क्रिमनल हो। हमें तो पहले ही अपराधी घोषित कर दिया। अमोलदीप को मरणासन्न बताया गया है, उनकी आंख फूटी और नाक की हड्डी टूटी बताई गई है। उनके वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो खड़े हुए दिख रहे हैं। जिसकी आंख फूटी होगी, तो कोई ऐसे खड़ा रह पाएगा।


Information is Life