कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

➡️सब इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा पर विचार।

➡️सिपाही और जेल वार्डर के पद पर ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा।

पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जी हां, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग पांच साल बाद एक बार फिर सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लगभग 60,000 पदों पर होने वाली इस सबसे बड़ी भर्ती के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

परीक्षा कराने को लेकर जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी
पद के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड से 14 कंपनियां ने संपर्क किया है. कंपनी के बैकग्राउंड को चेक करने के बाद जल्द परीक्षा कराने का नोटिफिकेशन जारी होगा.

चयन प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव
साल 2018 के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में लगा है. 52699 कांस्टेबल, 2469 सब इंस्पेक्टर, 2833 जेल वार्डर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड कई अहम बदलाव भी कर सकता है.

पद के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी
पद के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी, यानी बीती परीक्षाओं की तरह हाइब्रिड मोड पर परीक्षा नहीं होगी. कहा जा रहा है कि सिपाही और जेल वार्डर के पद पर ऑफलाइन मोड में ही परीक्षा होगी, जबकि सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा पर विचार किया जा रहा है.

14 कंपनियां परीक्षा कराने को आईं आगे
पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के डर से जो कंपनियां परीक्षा कराने को तैयार नहीं हो रही थीं, वह अब नए नियमों और बदलाव के साथ परीक्षा कराने को तैयार हैं. लगभग 14 कंपनियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा को करने के लिए आगे आई हैं. फिलहाल भर्ती बोर्ड इन सभी कंपनियों के बैकग्राउंड और परीक्षा कराने के उनके संसाधनों को परखेगा, जिसके बाद शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा. भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में कंपनियों को नियम-कानून से अवगत करा दिया है.

इन 8 शहरों में होंगे फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा कराने के बाद फिजिकल टेस्ट जिन 8 शहरों में होंगे, उसमें प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी शामिल हैं. परीक्षा करने वाली एजेंसी से 16 अक्टूबर तक EOI यानी Expression Of Interest भर्ती बोर्ड ने मांगे हैं. माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने, एजेंसी के चयन होने में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निर्णय होगा. इसके बाद भर्ती बोर्ड आधिकारिक तौर पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा.


Information is Life