STF के रिटायर्ड IPS ने किया सनसनीखेज खुलासा, डॉन ने 80 लोगों को मौत के घाट उतारा, 101 का आंकड़ा पार कर लेता तो अमर हो जाता श्रीप्रकाश शुक्ला

श्रीप्रकाश शुक्ला के खात्में के लिए 25 साल पहले हुआ था एसटीएफ का गठन।लखनऊ। यूपी का पहले डॉन...

हूटर, काफिला और नोटों की बारिश, नोयडा में रईसजादों ने सड़क पर कर दी नोटो की बारिश, पुलिस ने काटा 4 लाख का चालान।

हूटर, काफिला और नोटों की बारिश, नोयडा में रईसजादों ने सड़क पर कर दी नोटो की बारिश, पुलिस ने काटा 4...

यूपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : कानपुर से 3 प्रदेश उपाध्यक्ष और 2 प्रदेश महासचिव बने।

। यूपी कांग्रेस ने शनिवार को अपनी 130 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें 55 फीसदी दलित,...

UP के इस इलाके में बनेगी पांच इंडस्ट्रीयल सिटी, सरकार हज़ारों करोड़ करेगी इन्वेस्ट

UP की तरक्की के लिए सरकार ने इस जगह को चिन्हित किया है , सरकार इस इलाके में 5 industrial city...

कानपुर : नेशनल मास्टर्स तैराकी में उतरेंगी 65 वर्षीय रंजना सफ्फड़…

24 नवंबर से मंगलौर में होने वाले 19वें नेशनल मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में शहर की रंजना सफ्फड़...

MLC अरुण पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी PM के संसदीय क्षेत्र में जिला प्रभारी बनाकर पार्टी ने भेजा।

कानपुर : भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तैयारी से उतरने के रास्ते पर चल पड़ी है, वहीं...

कवि डा. सुरेश अवस्थी को मिलेगा कैलाश गौतम काव्यकुम्भ सम्मान…

कानपुर : काव्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला कैलाश गौतम काव्यकुम्भ सम्मान-...

Kanpur : सनातन हिंदू संस्कृति के विशाल महल का आधार जनजाति समाज…

पुस्तक का विमोचन करते सेवा समर्पण संस्थान के मंत्री सीए राजनारायण तिवारी, अध्यक्ष हीरालाल खत्री, सत्येंद्र सिंह, अरुण गुप्त, चन्द्रकुमार व अनुज गुप्त (बाएं से दाएं)

Mathura News: सीएम योगी ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां का लिया जायजा

CM Yogi Vrindavan Visit: मथुरा में 23 नवंबर 2023 को ‘ब्रज रज उत्सव’ आयोजित किया जा रहा...

विदेशों से उत्तम है ‘द स्पोर्ट्स हब’- असीम अरुण-70वीं टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चौंपियनशिप का समापन

कानपुर। समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने आज यहां कहा कि पीपीपी मॉडल पर संचालित ‘द...
Information is Life

Ruthless murder of 6 people on the birth anniversary of the Messiah of Peace, the bullies did not even spare innocent children, they killed in a brutal manner.

Deoria Murder News उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर मौके पर कमिश्नर गोरखपुर के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। हालांकि गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।


एक की हत्या के बाद बौखलाए परिवार ने पांच लोगों को दी दर्दनाक मौत
घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद के चलते 6 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के पीछे भूमि विवाद है, लेकिन भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों का निपटारा हो गया था। रंजिश चल रही थी। अभी तत्काल कुछ बताना संभव नहीं है मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फतेहपुर गांव पहुंचे कमिश्नर एवं आईजी
फतेहपुर गांव में 6 लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर से कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं आईजी के रविंद्र गौड मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

यह है घटना की वजह
ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे अपनी भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर रहते थे। इसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे कर रहे थे। उसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के चलते सत्य प्रकाश दुबे दबते थे लेकिन कागजी कार्रवाई में पीछे नहीं रहे हर जगह अपना पक्ष रखते रहे। यही विवाद चल रहा था।

पुलिस छावनी में तब्दील गांव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विवादित भूमि खरीदता था प्रेमचंद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दबंग प्रवृत्ति का था। वह विवादित भूमि खरीदता था। उसी का यह परिणाम है।


Information is Life