Kanpur : बहन फाउंडेशन के कार्यालय का कल जयाप्रदा करेंगी शुभारंभ…

कानपुर। बहनों के सामाजिक और आर्थिक विकास के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2019 में बहन फाउण्डेशन की नींव...

कानपुर में बढ़े ज़मीनों के सर्किल रेट के पुनः मूल्यांकन के लिए विधायक अमिताभ बाजपेई ने लगाई आपत्तियां।

कानपुर में जमीनों के सर्किल रेट 9 साल बाद फिर बढ़ाए जा रहे हैं। तीन तहसीलों के शहरी क्षेत्रों के...

मंत्री से मिलकर सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर के लिए मांगी नौ शहरों से विमान सेवा।

विज्ञापन कानपुर : सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री राममोहन नायडू से...

बलिया : ट्रकों से अवैध वसूली मामले में CM का एक्शन, SP और ASP बलिया का तबादला, CO, SHO, दारोगा सहित पूरी चौकी सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी और 16 दलाल गिरफ्तार।

बलिया में वसूली कांड पर सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कप्तान से लेकर सिपाही तक को सस्पेंड कर...

Rohingya in UP : रोहिंग्या के छिपने का ठिकाना बना कानपुर शहर, बीजेपी विधायक ने जतायी चिंता।

Rohingya in UP कानपुर शहर रोहिंग्या के छिपने का ठिकाना बन गया है। पिछले साल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड...

बेनामी संपत्ति निषेध कानून में संशोधन का प्रस्ताव पास।

Uptvlive News : आम बजट 2024-25 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेनामी परिसंपत्ति निषेध कानून...

Business News : निवेश पर नहीं लगाया जाना चाहिए था एंजल टैक्स, अब स्टार्टअप मजबूत होंगे

डीपीआइआइटी सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा-सरकार के फैसले से नवाचार को बढ़ावा देने में मिलेगी मददकहा...

Uptvlive Business News : अनुपालन को आसानी के लिए कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव…

विभिन्न परिसंपत्ति निवेश की अवधि को तर्कसंगत बनाया गया सभी सूचीबद्ध परिसंपत्तियों की होल्डिंग अवधि...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण।

🛑वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि ‘सरकार एक करोड़ युवाओं को अगले...

दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आम बजट 2024-25

➡भारत में महंगाई दर करीब 4 फीसदी ➡भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है ➡ग्लोबल इकॉनमी मुश्किल दौर में है...
Information is Life

अरबपतियों की लिस्ट में यूपी के उद्योगपति बढ़े, हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान।

मुरलीधर ज्ञानचंदानी, बिमल ज्ञानचंदानी, दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और अनिल कुमार सिंह।

हुरुन इंटरनेशनल की ताजा लिस्ट में यूपी ने नया कीर्तिमान रचा है। अरबपतियों की लिस्ट में यूपी के 34 उद्योगपति हो गए हैं। ईज ऑफ डूइंग और बेहतर कारोबारी हालात का असर हैं। एक साल में सूची में यूपी के 13 नए अरबपति जुड़े हैं।

विश्व प्रतिष्ठित हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में इस बार उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग मारी है। इस साल देश के शीर्ष अरबपतियों की सूची में यूपी के 34 उद्योगपतियों ने जगह बनाई है। महज एक साल में यूपी से इनकी संख्या 21 से बढ़कर 34 हो गई। उनकी कुल संपत्ति भी 67,000 करोड़ से बढ़कर 87,000 करोड़ रुपये हो गई।

घड़ी साबुन वाले मुरलीधर और उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी अरबपतियों की सूची में नंबर एक और दो के पायदान पर बरकरार हैं। दोनों की संपत्ति 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

रिच लिस्ट में यूपी का बढ़ता दबदबा प्रदेश की बेहतर होती आर्थिक सेहत और इज ऑफ डूइंग का परिचायक है। अंतरराष्ट्रीय मैगजीन हुरून के मुताबिक एक साल में 13 नए अरबपति यूपी में तैयार हो गए। पहली बार अलीगढ़, गोरखपुर, दादरी और फैजाबाद जैसे छोटे शहरों ने भी इस सूची में जगह बनाई।

उधर, नोएडा अमीरों के लिए लोकप्रिय गंतव्य बनता जा रहा है। सूची में दस व्यक्तियों ने नोएडा को निवास के लिए चुना है। यह नोएडा के मजबूत बुनियादी ढांचे व बढ़ते आर्थिक अवसरों का संकेत है।

नोएडा नंबर वन, कानपुर-आगरा दूसरे और लखनऊ तीसरे नंबर पर
यूपी के 34 अरबपतियों में से 10 नोएडा, 6-6 कानपुर व आगरा, 5 लखनऊ, 2 गाजियाबाद और 1-1 उद्योगपति फैजाबाद, इलाहाबाद, गोरखपुर, दादरी व अलीगढ़ से हैं। प्रदेश में नंबर एक पर काबिज घड़ी समूह के मुरलीधर ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ 14 हजार और उनके भाई बिमल ज्ञानचंदानी की 9,400 करोड़ रुपये है। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब 2,400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

स्टार्टअप, निर्माण और इंजीनियरिंग सेक्टर में अप्रत्याशित ग्रोथ
यूपी की सूची में सर्वाधिक संख्या स्टार्टअप, निर्माण और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की है। 13 नए अरबपतियों में से अधिकांश इसी सेक्टर के हैं। हुरुन 360 वन वेल्थ के निदेशक सुमित वोहरा कहते हैं कि सूची में यूपी का बढ़ता प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।
हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में कारोबारियों की संपत्ति में 40 फीसदी की वृद्धि सामान्य बात नहीं है। यूपी ने निर्माण, इंजीनियरिंग, खाद्य और पेय पदार्थ सेक्टर में अपने विकास व क्षमता को उजागर किया है।

इंडिया रैंक यूपी रैंक नाम संपत्ति (करोड़ रुपये में) कंपनी शहर
145 1 मुरलीधर ज्ञानचंदानी 14,000 घड़ी समूह कानपुर

219 2 बिमल ज्ञानचंदानी 9,400 घड़ी समूह कानपुर
348 3 दिनेश चंद्र अग्रवाल 5,700 इंडियामार्ट नोएडा

468 4 सचिन अग्रवाल 4,300 पीटीसी इंडस्ट्रीज लखनऊ
478 5 अनिल कुमार सिंह 4,200 एपको इंफ्राटेक लखनऊ

482 6 लक्ष्मण दास 4,104 अमृत बॉटलर्स फैजाबाद
493 7 बृजेश अग्रवाल 3,900 इंडियामार्ट नोएडा

506 8 अलख पांडेय 3,700 फिजिक्सवाला इलाहाबाद
587 9 हितेश ओबेराय 3,000 इंफोएज इंडिया नोएडा

802 10 आनंद स्वरूप अग्रवाल 2,000 इंडिया पेस्टीसाइड लखनऊ
802 10 राघव चंद्रा 2,000 अर्बन कंपनी कानपुर

829 11 यशीश दहिया 1,900 पीबी फिनटेक नोएडा
875 12 फरीद अहसान 1,800 शेयरचैट लखनऊ

875 12 शेखर अग्रवाल 1,800 सूर्या फूड नोएडा
875 12 नवीन अग्रवाल 1,800 सूर्या फूड नोएडा

875 12 मनोज अग्रवाल 1,800 सूर्या फूड नोएडा
875 12 विष्णु आर दुसाड 1,800 न्यूक्लियस साफ्टवेयर नोएडा

1045 18 अजय कुमार त्यागी 1,400 यथार्थ हास्पिटल नोएडा
1098 19 योगेश कुमार जैन 1,300 पीएनसी इंफ्राटेक आगरा

1098 19 चक्रेश कुमार जैन 1,300 पीएनसी इंफ्राटेक आगरा
1098 19 नवीन कुमार जैन 1,300 पीएनसी इंफ्राटेक आगरा

1098 19 प्रदीप कुमार जैन 1300 पीएनसी इंफ्राटेक आगरा
1098 19 रामवीर सिंह 1,300 ईएमएस गाजियाबाद

1098 19 मोहम्मद जहीर 1,300 अल हमद एग्रो फूड अलीगढ़
1145 25 विनोद कुमार सिंह 1,200 एपको इंफ्राटेक लखनऊ

1145 25 सुशीला देवी सिंहानिया 1,200 जेके सीमेंट कानपुर
1145 25 शाहिद रहमान मिर्जा 1,200 मिर्जा इंटरनेशनल कानपुर

1145 25 मनीष जैन 1,200 लिंडे इंडिया गाजियाबाद
1201 29 मयंक अग्रवाल 1,100 वैकमेट इंडिया आगरा

1253 30 अरविंद गुप्ता 1,000 मॉन्टेज इंटरप्राइजेज नोएडा
1253 30 चंद्र प्रकाश अग्रवाल 1,000 गैलेंट इस्पात गोरखपुर

1253 30 कपिल कुमार त्यागी 1,000 यथार्थ हास्पिटल दादरी
1253 30 वाजिद अहमद 1,000 एचएमए एग्रो आगरा

1253 30 तनसीफ मिर्जा 1,000 मिर्जा इंटरनेशनल कानपुर
रिच लिस्ट में अवध के छह उद्योगपति
इंडिया रैंक यूपी रैंक नाम संपत्ति (करोड़ रुपये में) कंपनी शहर

468 4 सचिन अग्रवाल 4,300 पीटीसी इंडस्ट्रीज लखनऊ
478 5 अनिल कुमार सिंह 4,200 एपको इंफ्राटेक लखनऊ
482 6 लक्ष्मण दास 4,104 अमृत बॉटलर्स फैजाबाद

802 10 आनंद स्वरूप अग्रवाल 2,000 इंडिया पेस्टीसाइड लखनऊ
875 12 फरीद अहसान 1,800 शेयरचैट लखनऊ

1145 25 विनोद कुमार सिंह 1,200 एपको इंफ्राटेक लखनऊ


Information is Life