कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

.

कानपुर जनपद में NHAI रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने जा रही है. इसे बनाने का टेंडर ऋषिकेश की एक कंपनी को दे दिया गया है. गंगा नदी पर पुल भी बनने जा रहा है..

kanpur news: NHAI रिंग रोड का जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए तेजी से काम करने पर जुटा हुआ है. एनएचएआइ मुख्यालय से रिंग रोड के पैकेज तीन का टेंडर फाइनल कर दिया गया है. इस पैकेज में रूमा और उन्नाव के आटा के बीच गंगा नदी पर 1.2 किलोमीटर लंबा पुल बनने वाला है. जो भविष्य में जाजमऊ गंगा पुल का विकल्प के रूप में काम देगा.

एयरपोर्ट से होगी सीधी कनेक्टिविटी
इस प्रोजेक्ट के जरिए कानपुर-प्रयागराज हाईवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा होगी. इस प्रोजेक्ट में जनपद के रमईपुर के जरकला गांव से उन्नाव जिले के आटा गांव के बीच 19.235 किमी हिस्से का टेंडर एक हजार करोड़ रुपये में आमंत्रित किया था. टेंडर में देश की कई बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने आवेदन किया था. आपको बता दें कि रिंग रोड से एयरपोर्ट के टर्मिनल को जोड़ने के लिए छह लेन की डेढ़ किलोमीटर की सड़क भी बनेगी.

इस कंपनी को मिला टेंडर
ऋषिकेश की हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह टेंडर मिल चुका है. हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की सबसे कम बोली होने के कारण कंपनी को ये टेंडर पूर्ण रूप से मिल चुका है. हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को 613 करोड़ रुपये में रिंग रोड के 19.235 किलोमीटर के पूरे प्रोजेक्ट तैयार करने का टेंडर दिया गया है.

गंगा नदी पर 1.2 किमी लंबा बनेगा पुल
आटा गांव से ड्योढ़ी घाट के बीच गंगा नदी पर 1.2 किलोमीटर लंबा गंगा पुल बनने वाला है. रिंग रोड के फाइनल होने की सूचना ई-मेल के जरिये दी गई है. एनएचएआइ परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि वेंडर को अधिग्रहीत भूमि जिला प्रशासन की मदद से हस्तांतरित करके जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे.


Information is Life