कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला टीचर पर अपने ही छात्र का यौन शोषण का आरोप लगा है. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के पिता ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मेरे बेटे पर उसकी स्कूली शिक्षिका द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है. साथ ही शिक्षिका मेरे बेटे का यौन शोषण कर रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लड़के के पिता ने लगाया ये आरोप
बता दें कि कानपुर से सटे गंगा घाट में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी का बेटा कैंट के प्रतिष्ठित स्कूल में दसवीं का छात्र है. पिता ने कैंट थाने में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर लिखाई है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि मेरा बेटा इलाके के प्रतिष्ठित स्कूल में दसवीं का छात्र है. स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और फिर उसका यौन शोषण करना शुरु कर दिया.

कोर्ट में पहुंचा मामला
वहीं पिता का आरोप है कि बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है. आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका द्वारा बेटे से चोटी कटवाने की बात भी कही गई है. शिक्षिका ने बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया हुआ है. पिता ने कोर्ट में अपने बेटे और महिला शिक्षिका के बीच हुई चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर दिए हैं. पिता ने कोर्ट में कहा है कि वह बीते दो महीने से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है. मगर, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है. कोर्ट ने इस मामले में कैंट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.


महिला टीचर करती थी रोमांटिक चैट
वहीं, जिस शिक्षिका पर आरोप लगे हैं. उसे स्कूल से निकाल दिया गया है. शिक्षिका का कहना है कि छात्र ने दूसरे नाम से आईडी बनाई हुई है. उससे मेरी चैट हुई थी. मगर, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की बात बिल्कुल गलत है. साथ ही स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि मामला सामने आने के बाद हमने टीचर को स्कूल से निकाल दिया है. वहीं छात्र और शिक्षिका के बीच हुई चैट सामने आई है. उसमें दोनों के बीच हुई बातचीत काफी रोमांटिक है. छात्र का कहना है कि टीचर से मेरी एक बार बात हुई थी. इसके बाद मैंने एक पोस्ट शेयर की. मैडम ने उसे लाइक किया था. टीचर मुझे कई सारे मैसेज भेजा करती थीं.

पुलिस ने किया ये खुलासा
इस प्रकरण पर कैंट एसीपी बृज नारायण सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर थाने में केस दर्ज किया गया. शख्स ने कहा है कि उसके बेटे को स्कूली शिक्षिका द्वारा बहकाया जा रहा है. यौन शोषण किए जाने की बात भी सामने आई है. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है।


Information is Life