कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस सांसद के घर से बरामद 200 करोड़ रुपए पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी शनिवार को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।

UP News: कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर छापे में हुई थी. इसमें 200 करोड़ रुपए बरामद होने के बाद शनिवार को बीजेपी देशभर में प्रेस कॉफ्रेंस कर रही है. लखनऊ में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि शनिवार को बीजेपी हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी. उन्होंने इस दौरान गांधी परिवार, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर जमकर जुबानी हमले बोले हैं.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, कांग्रेस ने जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई जनता को लौटानी होगी. घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट और दलाली की गारंटी है. झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना.’

घमंडिया गठबंधन में लूट खसोट की गारंटी
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का नया नाम ‘गांधी परिवार का करप्शन सेंटर’ रख देना चाहिए. घमंडिया गठबंधन में लूट खसोट की गारंटी है. कांग्रेस के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है. गांधी परिवार सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है. कांग्रेस के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है. मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ की काली कमाई निकली है. यह गांधी परिवार करप्शन सेंट है. यह गांधी परिवार करप्शन सेंटर है.’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘ईडी, सीबीआई और आयकर की कार्यवाई में ये एक होकर विरोध करते हैं. यह काली कमाई गांधी परिवार तक जाती है. धीरज साहू को चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य बनाया है. बीजेपी सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी. घमंडिया गठबंधन काले धन की सुरक्षा के लिए बेमेल गठबंधन करते हैं. हार पर विपक्ष ईवीएम, सरकारी तंत्र और चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं.’

छापेमारी में बरामद 300 करोड़
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आईटी की छापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ की रकम से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कनेक्शन हैं. इसमें उनका भी हिस्सा हो सकता है. इस मामले में धीरज साहू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ईडी को इस मामले को टेकओवर कर धीरज साहू से कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए.

झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित पांच से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी है. कई तरह के दस्तावेज और निवेश आदि के कागजात खंगाले जा रहे हैं. सांसद साहू का पैतृक आवास लोहरदगा में है, जबकि रांची के रेडियम रोड में उनके परिवार का बंगला है.


Information is Life