कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व कानपुर बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। 33 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने कारण कार्यकर्ता सुस्त हो गय हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागृत होने, उठने और प्रतिज्ञा व संकल्प लेने की जरुरत है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर कांग्रेस ने उन्हें देश से भगाया था, उसी तरह से अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन को जिताया जायेगा। श्री त्रिपाठी कार्यकर्ता जोड़ो एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत महासचिव हर प्रकाश अग्निहोत्री के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुरवा देव नगर माथुर वैश्य धर्मशाला में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्र की अध्यक्षता में किया गया था। एआईसीसी मेंबर नरेश त्रिपाठी ने जहाँ एक ओर किन्ही कारणों से घरों में बैठ चुके कार्यकर्ताओ को निकालने पर जोर दिया। वहीं अच्छे और नये लोगो को भी संगठन से जोड़ने के लिए प्रयास करने किये जाने की बात कही।

वक्ताओ ने यह भी कहा कि हाई कमान से मांग की जाये कि 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ की सुनो कार्यकर्ता चुनो, के अनुरूप किसी जमीन के कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाया जाय, जो संगठन के हित के साथ उन कार्यकर्ताओ का सम्मान होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि साम्प्रदायिक, एवं फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए एक जूट होकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। तथा घरों में बैठ चुके कार्यकर्ताओ के साथ अच्छे लोगो की जरूरत है जो हमें और आप को मिल कर करना ताकि शहर में पार्टी का जनाधार और बनाया जा सके। कार्यक्रम का संयोजक महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहन मिश्र दाऊ और पूर्व उपाध्यक्ष राधा किशन बाजपेई ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पीसीसी सदस्य इकबाल अहमद व इखलाक अहमद डेविड ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन गोपाल राखरा, पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ल, पार्षद अमन दीप गंभीर, पार्षद नूर आलम, पूर्व उपाध्यक्ष रुव नारायण तिवारी, बैतुल खा मेवाती, पूर्व उपाध्यक्ष पी एल विनोदिया, पूर्व पार्षद अनिल बाजपेई भुल्लर, पी सी सी सदस्य संदीप शुक्ल, कृपेश त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव, सुबोध बाजपेई, अखिलेश त्रिपाठी, जफर शाकिर, ईदुल भाई, जावेद मौलाना, राजेश द्विवेदी, मोहित यादव, वीरेन्द चतुर्वेदी, मनोज तिवारी, राम खिलान वर्मा आदि शामिल थे।


Information is Life