कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर में बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने और उसे पटरी पर लाने का जिम्मा महिला अफसरों को सौंपा गया है। चार महिला पुलिस अधिकारियों को कमान दी गई है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से ट्रैफिक का अतिरिक्त चार्ज वापस लेकर एडीसीपी आरती सिंह को ओवरऑल कमान सौंपी गई है।

उनके सहयोग के लिए अंकिता शर्मा और शिवा सिंह को एडीसीपी ट्रैफिक का संयुक्त जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा सृष्टि सिंह पहले की ही तरह एसीपी ट्रैफिक बनी रहेंगी। यह फैसला पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने दोनों जेसीपी के साथ हुए लंबे मंथन के बाद रविवार रात लिया।

फैसले के बाद अब ये चारों महिला अधिकारी शहर की नब्ज को समझकर ट्रैफिक का इलाज करेंगी। बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि हर रोज सीपी व दोनों जेसीपी शहर में निकलेंगे और चौराहों के हालात का जायजा लेते हुए आम लोगों से बातचीत कर रास्ता निकालेंगे। अधिकारियों की इस कवायद की सोशल मीडिया पर लाइव भी की जाएगी।
सर्वे और प्लान को फिर से लागू किया जाएगा
इसके साथ ही पूर्व डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के समय किए गए सर्वे और प्लान को फिर से लागू किया जाएगा। उन प्लान में जरूरत अनुसार बदलाव भी किए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर यातायात की वजह से सफर करने में आसानी हो। वहीं, अगले तीन महीने तक हर दिन सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बीट प्रभारी से डीसीपी तक के स्तर पर कामकाज की समीक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि ट्रैफिक सुधार के लिए उन्होंने कितना काम किया और उसके अनुसार आगे फैसले लिए जाएंगे।

चलेगा घर-घर कैमरा अभियान
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि लोगों को खासकर चौराहों और प्रमुख मार्गों पर रहने वालों को घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कैमरों की रिकाॅर्डिंग को आईटीएमएस से लिंक कर ट्रैफिक के साथ साथ क्राइम कंट्रोल में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
चौराहों का फिर होगा सर्वे, जरूरत अनुसार बदलाव
रवीना त्यागी ने शहर के 18 प्रमुख चौराहों का सर्वे कराकर उनमें बदलाव के लिए प्लान तैयार किया था। टाटमिल और रामादेवी में कुछ काम हुए भी, लेकिन उनके तबादले के बाद यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़े। अब उन बदलाव के प्रस्तावों को परवान चढ़ाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रीडिजाइन भी किया जाएगा।
स्टीयरिंग कमेटी की फिर से होंगी बैठकें
पूर्व सीपी बीपी जोगदंड के समय पुलिस मंडलायुक्त राजशेखर के साथ मिलकर एक स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई थी। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम, केस्को व अन्य विभागों के अधिकारी भी सदस्य थे। जोगदंड और राजशेखर के तबादले के बाद इस कमेटी की बैठक ही नहीं हुई है। सीपी ने जल्द ही इसकी बैठक कराने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही रेहड़ी पटरी वालों को सड़क से हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने के लिए भी नगर निगम के साथ चर्चा की जाएगी।


Information is Life