कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

कानपुर : सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग छात्र की शरारत ने दिल्ली तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। हाईस्कूल के छात्र ने पिता के फोन से गूगल से सर्च करके इंडिगो एयरलाइन का नंबर निकालकर कस्टमर केयर को ऐसी सूचना दी कि अधिकारियों के होश उड़ गए। छात्र ने कस्टमर केयर पर कहा कि मेरे पास इनपुट है, इंडिगो एयरलाइन के 40 विमान रिहाइशी इलाकों में गिरा दिए जाएंगे।

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल का बयान

इंडिगो ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों को दी। जिसके बाद डीजीपी लखनऊ को सूचना दी गई। इसके बाद कानपुर क्राइम ब्रांच ने लोकेशन ट्रेस की तो वह नंबर सेन पश्चिम पारा थाने की न्यू आजाद नगर चौकी के पास का निकला। आरोपी हाईस्कूल के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज धर्मा कुशवाहा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि इंडिगो एयरलाइन के 40 विमानों को रिहाइशी क्षेत्र में गिराने की धमकी दी गई है। उस नंबर को ट्रेस करने पर लोकेशन महादेवन मंदिर के पास की निकली। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर एक 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूलरूप से कुशीनगर के बकनहा गांव थाना कसमा का रहने वाला है।

पूछताछ में छात्र ने बताया कि इजराइल-हमास युद्ध की खबरें और वीडियो देख कर उसे शरारत सूझी। उसने गूगल से इंडिगो एयरलाइन का नंबर निकालकर पिता के फोन से कस्टमर केयर में 40 विमानों को रिहाइशी क्षेत्र में गिराने की सूचना कर दी। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज धर्मा कुशवाहा ने बताया कि इंडिगो ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।

दिल्ली आईबी ने मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी को दी। इसके बाद लखनऊ से कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों को सूचना दी गई। जिस पर क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई। क्राइम ब्रांच ने नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर धमकी देने की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्र से पूछताछ की जा रही है।


Information is Life