निनाद’ आपकी कल्पना को प्रज्जवलित कर दृष्टिकोण में परिवर्तन व क्रांति लाने में सक्षम- सतीश महाना

कानपुर। हिंदी प्रचारिणी समिति कानपुर की ओर से रविवार को हिंदी भवन गंगपुर बिठूर में काव्य संग्रह...

बिजली कटौती के विरोध पर वकील पर मुकदमा, कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप केस्को एमडी के तबादले की मांग।

कानपुर : बिजली न आने से नाराज अधिवक्ता समेत दो युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ऊर्जा...

UPtvLIVE पर प्रदेश की बड़ी खबरें…

लखनऊ-सीएम ने अपने भदोही दौरे को लेकर किया पोस्ट, ‘कालीन नगरी भदोही नए आयाम स्थापित कर रही’, GI टैग...

ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे मुख्य अतिथि।

कानपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्रीनपार्क में लगभग 10 हजार लोग एक साथ योग...

Big News Kanpur : डीएम और सीएमओ की हाईप्रोफाइल जंग में डीएम विजयी, सीएमओ सस्पेंड,डॉ उदय नाथ बने नए सीएमओ

कानपुर डीएम और सीएमओ के बीच चल रहा विवाद सीएम योगी तक पहुंचने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया जैसा...

3 हजार रुपये में साल भर का फास्टटैग,नितिन गडकरी ने किया बड़ा एलान..

नयी दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स नियम में बड़े बदलाव...

UP NEWS : धरातल पर न उतर सके इन्वेस्टर समिट के दावे।

कानपुर : इन्वेस्टर समिट के दौरान दावे तो बड़े-बड़े किए गए थे लेकिन वास्तविकता इससे काफी दूर है। दो...

कानपुर : चेक बाउंस होने पर महिला को 2 साल की सजा,कोर्ट ने 12.10 लाख का जुर्माना लगाया,फ्लैट बेचने के नाम पर हड़पी थी रकम।

कानपुर – चेक बाउंस के एक मामले में अतिरिक्त न्यायालय द्वितीय सुरेश चंद्र सविता ने आरोपी...

कानपुर के जवाहर लाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

कानपुर : विश्व स्वेच्छिक रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में शनिवार को लखनपुर स्थित राजकीय...

Kanpur News : सीबीआई ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण।

कानपुर : सीबीआई की लखनऊ एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का एकाएक...
Information is Life

लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पहली सूची जारी की है लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के पहले ही सपा ने टिकट देकर प्रत्यशियों को मैदान में उतर दिया है, वैसे ही मतदाताओं में उत्साह बढ़ गया। पुराने दिग्गज प्रत्याशियों के चलते मतदाता अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव घमासान होने का अनुमान लगा रहे हैं। सपा ने राजाराम पाल पर दांव खेला है। लंबा राजनैतिक सफर तय करते आ रहे राजाराम पाल ने पार्षद के चुनाव से इसकी शुरुवात की थी। उन्होंने 1989 में कानपुर के बर्रा वार्ड 30 से पार्षद का चुनाव लड़ा, हालांकि कुछ वोट से हार गए।

इसके बाद 1991 में घाटमपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी हार का मुंह देखना पड़ा। इस पर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया और इस दौरान पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। फिर 1996 में घाटमपुर से बसपा की टिकट लेकर चुनाव लड़े और सपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बने। सफर की शुरुवात हुई और 1999 में बसपा सरकार में पशुधन विकास मंत्री बने। इसके बाद 2004 में बिल्हौर लोकसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े और बीजेपी प्रत्याशी श्याम बिहारी मिश्रा को हराकर संसद पहुंचे। इसके बाद वे बसपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए और एक नई पारी की शुरुवात की। इस बीच 2009 के परिसीमन में अकबरपुर लोकसभा सृजित हुई। राजाराम यहां कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। फिर 2014 में उनकी जीत के सफर में विराम लगा। बीजेपी से देवेंद्र सिंह भोले ने लगातार दो बार उन्हें परास्त कर जीत हासिल की थी। वहीं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अकबरपुर राजाराम पाल ने ताल ठोक दिया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष थे राजाराम : राजाराम पाल को राहुल गांधी ब्रिगेड का खास माना जाता था। वह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के कमान संभालने के बाद उन्हें सलाहकार समिति और चुनाव प्रचार समिति में सदस्य बनाया गया था। हालांकि राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष का पद उनके पास नहीं रहा। वह प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें तवज्जो न दिया जाने पर काँग्रेस पार्टी छोड़कर 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

सपा ने 16 लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की सूची

संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को बनाया प्रत्याशी, फिरोजाबाद से अक्षय यादव सपा प्रत्याशी होंगे, मैनपुरी से डिम्पल यादव सपा प्रत्याशी घोषित, एटा से देवेश शाक्य सपा प्रत्याशी घोषित, बदायूं से धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी घोषित, खीरी से उत्कर्ष वर्मा सपा प्रत्याशी घोषित, धौरहरा से आनंद भदौरिया सपा प्रत्याशी होंगे, उन्नाव से अनु टण्डन को सपा ने प्रत्याशी बनाया, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा सपा प्रत्याशी घोषित, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य सपा प्रत्याशी, अकबरपुर से राजाराम पाल सपा प्रत्याशी, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल सपा प्रत्याशी होंगे, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद सपा प्रत्याशी होंगे, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा सपा प्रत्याशी, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी सपा प्रत्याशी होंगे, गोरखपुर से काजल निषाद सपा प्रत्याशी होंगी।


Information is Life