कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ओद्योगिक राजधानी कानपुर (Kanpur) में शनिवार को दिन दहाड़े दो साल के बच्चे का अपहरण (Kidnapping) कर फरार हो गए और कमिश्नरेट की हाईटेक पुलिस वारदात को 24 घँटे बीतने के बावजूद मासूम बच्चे का सुराग नही लगा सकी,पुलिस सीसीटीवी के जरिये बदमाशों को तलाशने में लगी है वही बच्चे के माँ-बाप का रो रोकर बुरा हाल है। दिन दहाड़े अपहरण जैसी वारदात से कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है और शहर में दहशत का माहौल है।

एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि फूलबाग से दो साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में बाइक सवारों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे की तलाश में फीलखाना थाने की पुलिस के साथ ही क्राइमब्रांच को भी लगाया गया है। माल रोड से लेकर घंटाघर और अन्य सभी रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, लेकिन बाइक सवारों के हेलमेट व मास्क लगाने के साथ ही तेज रफ्तार में होने के चलते अपहर्ताओं की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिर भी लगातार पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जांच-पड़ताल कर रही हैं।
बाइक सवार बदमाशों द्वारा शनिवार शाम अपने बड़े भाई व बहन के साथ खेल रहे दो वर्षीय मासूम का माल रोड से अपहरण कर फ़रार हो गए थे।

मूलरूप से उन्नाव के सफीपुर निवासी छोटू राजपूत पिछले करीब 20 साल से फूलबाग फलमंडी के पास रहते हैं। परिवार में पत्नी गुड्डा, 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी, आठ वर्षीय बेटी पल्लवी, छह वर्षीय बेटा शिब्बू और दो साल का बेटा कार्तिक है।छोटू सहालगों में वेटर का काम करने के साथ ही सब्जी का ठेला भी लगाते हैं। शनिवार शाम कार्तिक बड़ी बहन वैष्णवी और भाई शिब्बू के साथ फुटपाथ पर खेल रहा था। शाम करीब 4:40 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए, पीछे बैठे बदमाश ने मास्क लगा रखा था। उसने कार्तिक को पुचकारकर अपने पास बुलाया। बच्चे के पास आते ही उसे उठाकर बाइक पर बैठा लिया और उल्टी दिशा में एलआइसी बिल्डिंग की ओर लेकर भाग खड़े हुए। यह देखकर वैष्णवी और शिब्बू शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन कुछ ही देर में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। बच्चों ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी तो वह रोते बिलखते हुए फूलबाग चौकी पहुंचे। दिनदहाड़े मासूम के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी लखन यादव और एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्चों से पूछताछ करने के साथ ही एलआइसी तिराहे पर स्थित बैंक आफ इंडिया के फुटेज देखें। सीसी कैमरे में बदमाश बच्चे को ले जाते कैद हुए हैं। फुटेज देखने से पता चला है कि अपहर्ता काले रंग की पैशन प्रो से आए थे। इसके अलावा बाइक की नंबर टूटी हुई थी।

भीख मंगवाने वाले या मानव अंग तस्कर का हाथ
छोटू राजपूत की आर्थिक ऐसी नहीं है, जिससे यह माना जाए कि बच्चे का अपहरण फिरौती के लिए किया गया हो। पुलिस अधिकारियों को शक है कि बच्चे के अपहरण के पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला, बच्चे का अपहरण भीख मंगवाने गिरोह ने किया हो। तमाम ऐसी महिला भिखारी होती हैं जो बच्चों को गोद में लेकर बेचारगी प्रदर्शित करते हुए भीख मांगती हैं। बच्चे के बड़े होने पर उससे भी भीख मंगवाई जाती है। दूसरा शक मानव अंग तस्करी करने वाले गिरोह पर भी है।


Information is Life