UP : मुस्लिम बच्चों ने हिंदू बच्चों की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिलाया, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप..

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के...

कानपुर : पुनर्नवा फाउंडेशन ने शुरू किया ‘हम हैं स्वदेशी’ संकल्प अभियान।

कानपुर : उत्तर प्रदेश में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुनर्नवा...

UTTARPRADESH की TOP-20 खबरें..सबसे पहले UPtvLIVE पर…

➡लखनऊ-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे, 15 नवंबर को सुबह 11.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट...

यूपी में उन्नाव, कानपुर देहात समेत चार जिलों में निजी टेक्सटाइल पार्क बनेंगे।

लखनऊ : यूपी में चार निजी टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी। उन्नाव, कानपुर देहात, शामली व...

कानपुर समेत 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कालेजों में बनेंगे मिनी इंडोर स्टेडियम, 49 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब कानपुर समेत 17...

यूपी की पहली फ्लैटेड फैक्ट्री कानपुर में तैयार, MSME सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान..

दादानगर में 65 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक परिसर, दिसंबर या जनवरी में होगा उद्घाटन। कानपुर :...

कानपुर टेरर कनेक्शन : कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ मीर को ATS ने उठाया।

Dr. Arif Mir detained from Kanpur: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के डॉ. मोहम्मद आरिफ को कानपुर में...

यूपी की टॉप-20 खबरें सबसे पहले uptvlive.com पर।

➡ आगरा, अवैध खनन, परिवहन पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई, CP और DM के निर्देश पर पूरे जिले में...

जर्नलिस्ट क्लब में साहित्य और संवेदना का संगम, वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी सहित कई कवि हुए सम्मानित।

कानपुर। आज ख्यातिलब्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “विकासिका” के तत्वावधान में जर्नलिस्ट क्लब...
Information is Life

कानपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी में शामिल करा सकते हैं। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अजय कपूर के भाजपा में आने के बाद कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में थे।

कांग्रेस से चुनाव के लिए प्रबल दावेदार थे

अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर की जिम्मेदारी भी दी थी। कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी।

3 बार रह चुके हैं विधायक

अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रहे। वे हाल ही में कानपुर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के साथ देखे गए थे। राहुल गांधी ने पूरे समय उन्हें अपने साथ रखा था।

विधानसभा अध्यक्ष के हैं करीबी रिश्तेदार

राजनीतिक गलियारों की मानें तो अजय कपूर को भाजपा में शामिल कराने के लिए पूरी पटकथा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लिखी है। वे बीते कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। सतीश महाना ने इस दौरान कई बार राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। वहीं पूर्व विधायक अजय कपूर भी दिल्ली में हैं।

अजय कपूर ने X बायो से कांग्रेस हटाया

अजय कपूर का भाजपा ने जाना बिल्कुल तय हो गया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस भी हटा दिया है। हालांकि करीब 3 घंटे पहले आज ही उन्होंने एक पोस्ट डाली है। जिसमें नाम के नीचे राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस लिखा है। लेकिन प्रोफाइल से उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़ा नाम हटा दिया है।


Information is Life