कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

कानपुर-ऐतिहासिक गंगा मेला में शनिवार को सरसैया घाट में लगे कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के कैम्प में संस्कृति, संस्कार और सौहार्द का सैलाब उमड़ा। जाति, धर्म, उम्र, गोत्र, छोटे-बड़े का बंधन टूट गया। सभी ने एक-दूसरे के गले मिल कर होली की बधाई दी। क्रांतिवीरों, उद्यमियों की नगरी की आस्था, विश्वास और प्रेम की अनूठी परंपरा की त्रिवेणी में हर भक्त ने जीभर डुबकी लगाए। शहर भर में रंग बरसने के बाद शाम 4 बजे से सरसैया घाट किनारे की रौनक बढने लगी। आधा घंटे में ही मेले में दूर-दूर तक महिला, पुरुष और बच्चे नजर आए। आम हो या खास सब एक-दूसरे के देखते ही पहले बधाई देने की होड़ में लग गए। सड़क के दोनों ओर सभी समाज, जाति, धर्म से जुड़े संगठन के शिविर में जुटे लोग चंदन व गुलाल लगाकर स्वागत करते नजर आए तो व्यापारी, राजनीतिक या अन्य संगठन के शिविरों में गुझिया, गुलाल और ठंडाई के साथ मेला देखने आने वालों का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जर्नलिस्ट क्लब के कैंप में महामंत्री अभय त्रिपाठी ने गुलाल से टीका लगाकर सभी का स्वागत किया, कैम्प में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारों का तांता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले,भाजपा सांसद प्रत्याशी रमेश अवस्थी, कांग्रेस सपा गठबन्धन प्रत्याशी आलोक मिश्रा, महापौर प्रमिला पाण्डेय, अकबरपुर लोकसभा से बसपा प्रत्याशी रमेश कुमार द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी,विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पूर्व मन्त्री अंटू मिश्रा, प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड, भाजपा अध्यक्ष उत्तर/ दक्षिण दीपू पाण्डेय, शिवराम सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, संजीव पाठक, मोनू पाण्डेय, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, एडवोकेट नरेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी, ब्रजेश मिश्र, विवेक खरे, शैलेन्द्र मिश्र, तरूण अग्निहोत्री, केशव अग्निहोत्री, प्रवीण शुक्ला, मनीष दुबे, नीरज तिवारी, दिलीप अंशवानी, विशाल सैनी, पंकज अवस्थी, राजन शुक्ला, मनीष वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, शाश्वत समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Information is Life