कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शनिवार को कानपुर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार रमेश अवस्थी का केन्द्रीय कार्यालय खोला गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष से लेकर महापौर और विधायकों व पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि यहां पर तो विपक्ष कहीं दिख ही नहीं रहा। अबकी बार सीट जीतकर जहां भाजपा हैट्रिक लगाएगी तो वहीं जीत का अंतराल इतना बढ़ जाएगा कि विपक्ष ने कभी सोंचा भी नहीं होगा, हर कार्यकर्ता जी जान से जुटा है रमेश अवस्थी को जीत दिलाने में।

शनिवार को कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रमेश अवस्थी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। शास्त्री पार्क के सामने एस्सेल पैलेस के पास जहां महापौर प्रमिला पांडेय का कार्यालय था वहीं पर भाजपा का केंद्रीय कार्यालय खोला गया। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उम्मीदवार रमेश अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल बिश्नोई, अरुण पाठक, उत्तर- दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह ने विधि विधान से हवन पूजन कर केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के जनसैलाब को देख कर लग रहा है की विपक्ष आज अपनी छाती पीट रहा होगा। 2019 में हम कहते थे की ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया, आज हम कह सकते है धमक चलत रामचंद्र फाटत पैजनिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा तक मेहनत करें। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क व संवाद कर मोदी की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाएं।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बाल चंद्र मिश्र, जगवीर सिंह द्रोण, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, विधायक सरोज कुरील, नीरज चतुर्वेदी, अजय कपूर, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, मणिकांत जैन आदि मौजूद रहे।


Information is Life