कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर : शहर में चारों ओर ईद मुबारकबाद के शोर के बीच अचानक पनकी थाने के बाहर हंगामा होने लगा, इंडिया गठबंधन के नेता अमिताभ बाजपेयी विधायक से लेकर गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और थाने के बाहर जोरदार नारेबाजी हो रही थी। “हमारे बुजुर्ग लड़े गोरों (अंग्रेजों) से और हम लड़ेंगें चोरों से”

दरअसल अर्मापुर थाने की पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन पर सपा नेता सम्राट विकास यादव को हिरासत में लिया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। इस बात से सपा और कांग्रेसी नेता भड़क गए। पनकी थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल सपा नेता के खिलाफ अर्मापुर थाने में आचार संहिता का उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पनकी थाने के बाहर हंगामा-बवाल के चलते भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।

सपा नेता को छुड़ाने को थाने का घेराव और हंगामाI

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि अर्मापुर ईदगाह पर सुबह नमाज के दौरान सपा नेता सम्राट विकास यादव ने पानी का स्टॉल लगाया था। इस स्टॉल पर विकास ने अपना राजनैतिक बैनर भी लगा दिया था। आचार संहिता उल्लंघन के चलते पुलिस ने सख्ती से बैनर को हटवा दिया। आरोप है कि इससे आक्रोशित सपा नेता ने हंगामा शुरू कर दिया। रोक के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों को सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए भड़काने लगे। इससे कि वहां पर माहौल खराब हो जाए।

अर्मापुर थाने की पुलिस ने मौके से सम्राट विकास हो हिरासत में लिया। अर्मापुर थाने का घेराव और हंगामा की आशंका पर उन्हें पनकी थाने में रखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही इंडिया गठबंधन के नेता सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कानपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा सैकड़ों समर्थकों के साथ पनकी थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक अमिताभ बाजपेयी का कहना है कि लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेंगी, पुलिस कुछ अफसर अपने नम्बर बढ़ाने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर कार्यवाही कर रहे है जिसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा।


Information is Life