कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life


UP Lok Sabha Election प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार मई को शाम पांच बजे चकेरी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रमुख नेताओं से 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की तैयारी की गणित भी समझेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से जरीब चौकी चौराहा होकर गुमटी पहुंचेंगे जहां से रोड शो शुरू होगा।

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार मई को शहर में ढाई घंटे रहेंगे। वह चकेरी स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से गुमटी तक आएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी के साथ रोड शो शुरू होगा।

इस दौरान जरूरत पड़ने पर कानपुर अनवरगंज से कासगंज रेलमार्ग पर ट्रेनों को रोका जाएगा। इसके लिए रावतपुर, कल्याणपुर व अनवरगंज स्टेशन पर ही ट्रेनों को रोकने की व्यवस्था रहेगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार मई को शाम पांच बजे चकेरी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रमुख नेताओं से 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की तैयारी की गणित भी समझेंगे।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से जरीब चौकी चौराहा होकर गुमटी पहुंचेंगे, जहां से रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए शाम छह से सात बजे का समय रखा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) ने जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों के साथ प्राथमिक मंथन कर लिया है।

सीएसए में पुलिस-प्रशासन की टीमों की बैठक भी हो चुकी है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री फिर वापस चकेरी जाएंगे, जहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एडीएम सिटी डा. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। जरूरत पर ट्रेनों को रोकने के लिए भी व्यवस्था की गई है।


Information is Life