कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

  • द स्पोर्ट्स हब ने दिया चेतन भगत से रूबरू होने का मौका
  • लोकप्रिय भारतीय लेखक और प्रेरक वक्ता हैं चेतन भगत
  • कार्यक्रम में रही शहर के संभ्रांत एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति
  • टीएसएच को देखकर बोले इसकी जरूरत हर शहर में है

कानपुर। मोबाइल पर रील और वीडियो देखना आपके इंटरेस्ट को पूरा नहीं कर रहा है बल्कि आपको इसका एडिक्ट बना रहा है। इससे आपको सीख नहीं रहे बल्कि अपनी बौद्धिक क्षमता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोचिये कोई अगर मोबाइल पर रील और वीडियो देखकर डाक्टर बना है तो क्या आप उससे अपना इलाज कराने जाएंगे। जैसे कोई कार में बैठकर अपने हाथ पैर न चलाए और दूसरी जगह पहुंच जाए उसमें उसका कोई इफर्ट नहीं है तो धीरे-धीरे उसके हाथ पांव काम करना बंद कर देंगे। ठीक उसी प्रकार अगर आप अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपका दिमाग काम करना ही बंद कर देगा।

यह प्रेरक विचार रविवार को द स्पोटर्स हब में आए चेतन भगत ने व्यक्त किये। युवाओं और बुद्धजीवियों के दिलों पर राज करने वाले प्रेरक वक्ता, पटकथा लेखक, यूट्यूबर और पॉडकास्टर जिनकी लेखनी में रोमांस, यथार्थवादी फिक्शन, नॉन-फिक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर का समावेश होता है ऐसी शख्सियत ‘चेतन भगत’ के विचारों को टीएसएच के सभागार में लोग अपलक सुनते रहे। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता और प्रशंसकों ने चेतन भगत से जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये सवाल किये इस पर चेतन ने सभी को सक्सेज टिप्स दिये। चेतन भगत ने लाइफ को सफल बनाने के लिये अपने 11 रूल्स आफ लाइफ जिन्हें उन्होंने अपनी हाल ही में रिलीज हुई पुस्तक में समावेशित किया है उन्हें भी सभी से साझा किये। द स्पोटर्स हब में आए चेतन ने पूरे कैम्पस का भ्रमण किया और बोले इस तरह के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत हर शहर में हैं, स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटी करने से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है और जब आपका मस्तिष्क विकसित होगा तभी आप विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। चेतन भगत का द स्पोर्ट्स हब के एमडी पीयूष अग्रवाल जी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


Information is Life