कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

कानपुर: यूपी के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 48 घंटों में कानपुर में अलग-अलग लोकेशन से 5 दर्जन शव मिले हैं। इतने शवों के मिलने की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। अभी तक तीन दर्जन से ज्यादा शवों की पहचान भी नहीं हो सकी है। यहां के पोस्टमार्टम हाउस की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम करते समय 2 डॉक्टरों की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। ये सब भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं की वजह से हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की बढ़ती संख्या यहां के कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। यहां जो फ्रीजर है, उसमें केवल 4 शवों को रखा जा सकता है। लेकिन शवों की संख्या दर्जनों में है। ऐसे में पूरा पोस्टमार्टम हाउस बदबू से भरा हुआ है। भीषण गर्मी इन शवों को सड़ा रही है पोस्टमार्टम हाउस में पर्याप्त व्यवस्थाएं ना होने का खामियाजा पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को 2 डॉक्टर पोस्टमार्टम करते समय बेहोश हो गए। भीषण गर्मी की वजह से दोनों डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ गई।

रेडक्रास सोसायटी ने दिया एसी और कूलर।

दो डाक्टरों के बेहोश होने की घटना सामने आने के बाद शनिवार को एडीएम सिटी डा राजेश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रास सोसायटी से बात करके पोस्टमार्टम रूम के लिए एसी और दो कूलर की व्यवस्था की गई।

आर के सफ्फड़ (सचिव) रेडक्रास सोसायटी

रेडक्रास सोसायटी के सचिव आरके सफ्फड़ ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर पोस्टमार्टम रूम में 1 एसी लगवाया गया है, ताकि शवों को सड़ने से बचाया जा सके। इसके बाद स्टाफ के लिए दो बड़े कूलर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रभारी डाक्टर नवनीत चौधरी की ओर से दो बड़े कूलर किराए पर मंगाए गए हैं।


Information is Life