कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...
Information is Life

कानपुर-बेटियों ने बेटो से आगे बढ़ कर कई मुकाम हासिल कर लिए पर अभी भी इस समाज में कई लोगो की मानसिकता बेटियों के लिए बहुत घटिया है। आज भी यह लोग बेटियों के पैदा होने पर उसकी माँ को इसका कारण मानते है और उसे बेटी पैदा करने के लिए प्रताड़ित करते है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया है।

अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में गणपति नगर जी टी रोड में रहने वाले पीड़ित बहु मौसम कुशवाहा ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया की उसके ससुर साधु राम कुशवाहा दबंग और राजनीतिक व्यक्ति है। सरसौल और बिल्हौर विधानसभा से सन- 91 और 96 में विधायिकी का चुनाव लड़ चुके है। महिला का आरोप है कि बेटा न होने पर उनको और उनके पति राकेश को ससुराल पक्ष तंग करता था। उनके अनुसार ससुर ने सिर्फ इसलिए उनके परिवार को पुस्तैनी सम्पत्ति से बेदखल कर दिया क्योंकि उन्हें सिर्फ दो बेटियां है। आरोप है कि जब उन्होंने पुस्तैनी सम्पत्ति पर अपना अधिकार जताते हुए अपना हिस्सा माँगा तो उनके ससुर साधूराम कुशवाहा व उनके भाई संतोष, मंगल और विजय,जेठ प्रताप और उनकी पत्नी किरन, देवर तेजेन्द्र सभी मिलकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना कल्याणपुर, बिठूर से लेकर सभी आला अफसरों से की। लेकिन ससुर के राजनीतिक रसूक के चलते कोई भी कार्यवाही नही हुई।

पीड़िता ने कहा कि हम लोग लगातार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए व्यथित होकर हमने सपरिवार फैसला किया है कि अगर हमें 5 अक्टूबर तक न्याय नही मिला तो हम दोनों पति-पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ 6 अक्टूबर को 11 बजे डीएम कार्यालय के सामने सपरिवार आत्मदाह कर लेंगे। जिससे सम्पूर्ण समाज हमारे दर्द से रूबरू हो कि समाज मे आज भी बेटियों के माँ-बाप होने पर प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।


Information is Life