कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

आस्था अभय ने कहा- मैं एक बोल्ड और बिंदास लड़की के रूप में बड़ी हुई हूं

आस्था अभय और अंकित रायजादा स्मॉल स्क्रीन के जाने-माने चेहरे हैं। आस्था रांची, झारखंड से हैं। वह मिस इंडिया अर्थ 2016 की फाइनलिस्ट थीं और उनके कुछ बेहतरीन शोज़ में कसौटी जिंदगी की, वाणी रानी, प्यार तूने क्या किया, कौन है? श्रीमद भागवत, सरस्वती और लाल इश्क शामिल हैं। इधर, अंकित ग्वालियर से नाता रखते हैं। उन्होंने जोधा अकबर में अपनी शुरुआत के बाद उन्होंने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये वादा रहा और वेब सीरीज खुशफहमियां में अपना बेहतरीन काम किया है। टेलीविजन की आस्था अभय और अंकित रायजाता की ताजातरीन जोड़ी अपने नए शो ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। आस्था अभय और अंकित रायजाता से सयुंक्त रुप से हुई बातचीत के मुख्य अंश—

  • शो के टाइटल ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ के बारे में क्या कहना है?
    आस्था- मैं दर्शकों से इस शो को देखने की गुजारिश करूंगी ताकि वो ये समझ सकें कि इसका इतना अनोखा नाम क्यों है। यह जानकी की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उसकी डोली उसी के घर में पहुंचती है।
    अंकित-  मैं शो में एक बदमाश और ठग बना हूं। मैं दिल भी चुराऊंगा और उम्मीद करता हूं कि आपका दिल भी चुरा लूंगा।
  • आपने किरदार की तैयारी कैसे की?
    अंकित-  मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, वे सभी बिट्टू से बहुत अलग हैं। बिट्टू के बोलने का सही तरीका जानने के लिए मुझे वो खास तरह की बोली सीखनी पड़ी। मैं एक छोटे शहर से हूं इसलिए मैं एक छोटे शहर के व्यक्ति के तौर-तरीकों से परिचित हूं और उनके नजरिए और रुख से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मुझे जो सीखना था, वो थी स्पीच। मेरे कानपुर में दोस्त हैं, जिनसे मैंने कुछ शब्द लिए हैं। मैंने बिट्टू की तरह बोलना सीखने के लिए ओटीटी पर कुछ शोज भी देखे। जब आस्था, जानकी का किरदार निभाती हैं, तो मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि क्या जानकी जैसा प्यारा और सरल कोई और हो सकता है।
    आस्था- जब मुझे इस किरदार के बारे में बताया गया, तो मुझे एहसास हुआ कि एक व्यक्ति के रूप में यह मेरे बिल्कुल विपरीत है, क्योंकि मैं एक बोल्ड और बिंदास लड़की के रूप में बड़ी हुई हूं। जानकी एक शांत, धैर्यवान और बहुत संस्कारी लड़की है। उसके पैरेंट्स उससे प्यार करते हैं और उसकी पूरी दुनिया उसके घर की चार दीवारी है। मुझे यह किरदार काफी पसंद आया और मैं इसे फिल्म ‘विवाह’ की अमृता राव की तरह देखती हूं। 
  • आप दोनों ऑफ-स्क्रीन कितनी मस्ती करते हैं?
    अंकित-  ऑफ-स्क्रीन हम बहुत मस्ती करते हैं। आस्था मिठाई खाते हुए, मुझसे शेयर न करके मुझे चिढ़ाती रहती है। हम सभी एक-दूसरे की मदद और सपोर्ट करते हैं, यहां तक कि अपने किरदारों और उनके प्रस्तुतिकरण में भी। यदि हमें किसी भी चीज में कोई दुविधा होती है, तो वे उसे दूर करने के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।
    आस्था-आपको अंकित से मिठाई छिपानी पड़ती है, क्योंकि वो इसे लेकर भाग जाता है। सेट पर हम सभी के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। जब मैं अपनी समस्याएं अपने निर्माताओं से बताती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं अपने माता-पिता से बात कर रही हूं। 

Information is Life