कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

मां गंगा के आंचल में बसा हुआ कानपुर आजादी की लड़ाई का एम प्रमुख केन्द्र रहा है। यह देश का प्रथम औद्योगिक नगर है, जिसने मां गंगा की निर्मलता व अविरलता से अपना नाता जोड़ा है। सीएम योगी ने यह बातें कानपुर को 556.07 करोड़ रुपये की सौगात देने के दौरान कहीं। सीएम योगी ने इसके बाद 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही तीन बच्चों दर्श, ऋिधि व वंशिका का अन्नप्राशन भी कराया। इसके बाद 27 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के चेक और किसान सम्मान निधि सौंपी

दोपहर बाद कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा, आज 45 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के लिए आप सबको हृदय से बधाई देता हूं। अब हमें कानपुर के सर्वांगीण विकास को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाना है। कानपुर मेट्रो को लेकर सीएम योगी ने कहा, अब तो यहां मेट्रो भी आ रही है। नवंबर के अंत तक हम लोग मेट्रो का संचालन भी प्रारंभ करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आने के बाद कानपुर का नक्शा बदला हुआ है।

आज कानपुर में एक नया एयरपोर्ट बन रहा है। यहां एक साथ एक साथ 03 विमान उतरकर पार्क हो सकते हैं और 500 लोगों की एक साथ टर्मिनल में आवाजाही हो सकती है। सीएम योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि कानपुर का सीसामऊ नाला जो कभी प्रतिदिन 14 करोड़ लीटर सीवर गंगा मैया में उड़ेलता था, आज उसे नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से बंद कर STP में डाल दिया है। अब सीवर की एक भी बूंद मां गंगा में नहीं जाती। सीएम योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बसपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने योगी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इस धरती पर पहली बार किसानों के लिए किसानों की चिंताई हुई है। गन्ना किसानों का रेट बढ़ा। मेट्रो बनाने काम सबसे तेजी से हुआ। बिजली व्यवस्था को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, इसी राज्य में जब बिजली का तार लोग पकड़ते थे तो करंट नहीं आता। जब बिजली का बिल पकड़ते थे तो करंट आता था।

प्रदेश का किसान-मजदूर जब घर पहुंचता था तो अंधेरे में भोजन करता था। योगी सरकार बनने के बाद आज यूपी में 24 घंटे बिजली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज तक मजदूर-किसान थक हारकर घर आता है तो रोशनी देखकर दो रोटी ज्यादा खाता है। उन्होंने सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि जब से योगी सरकार बनी है प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। आज जब लोग उनसे मिलते हैं तो योगी सरकार को धन्यवाद कहते हैं। कानून व्यवस्था को लेकर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद बेटियां आराम से घर से निकलकर जाती हैं पहले ही सरकारों में घर से निकलने तक में भी डर लगता था। सपा पर निशाना साधते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज जब आतंकवादी पकड़ा जाता है तो सबसे ज्यादा पीड़ा अखिलेश यादव को होता है।


Information is Life