कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर के बर्रा थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम कानपुर देहात के सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार युवकाें ने हर्ष को गोली मारी और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है वहीं सपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। वही सरेशाम सपा नेता की हत्या को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त (Law and order collapsed) हो चुकी है।

हर्ष यादव फ़ाइल फ़ोटो

क्या है मामला
मूल रूप से कानपुर देहात के भोगनीपुर के रहने वाले समाजवादी पार्टी के युवा नेता हर्ष यादव (Harsh Yadav) वर्तमान समय में कानपुर के बर्रा 2 में अपने ननिहाल में रह रहे थे। हर्ष यादव एक प्राइवेट कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे और उन्हें कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी युवजन सभा कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

शुक्रवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित दूध डेयरी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी मौके पर एक सफारी गाड़ी आई और सफारी से कुछ युवक उतरे और गाली गलौज करने लगे। गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने पिस्टल से फायर किए, जिस पर हर्ष के साथी मौके से भागने लगे तो हर्ष भी घबड़ा कर भागने लगा। इस पर हमलावर ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और कनपटी में सटाकर गोली मार दी।

हत्या के बाद सफारी सवार करीब पांच मिनट वहीं रुका रहा। फायरिग से भगदड़ मच गई। हर्ष को लहूलुहान हालत में पटेल चौक के पास स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या बोले अधिकारी
डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Information is Life