कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

➡️पुलिस कमिश्नर समेत 11 आईपीएस के कंधों पर कानपुर कमिश्नरेट की सुरक्षा व क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी है। कानपुर में लगातार हत्याएं और गोलियां चल रही हैं। मगर कमिश्नरी सिस्टम होने के बावजूद-शहर में तैनात अफसरों की भारी-भरकम फौज बेखौफ बदमाशो पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वारदात लगातार बढ रही हैं। जबकि पहले केवल अकेले एसएसपी ही शहर की कमान संभालता था, शहर की सुरक्षा और बेखौफ बदमाशों की वारदात से पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आखिर कब पुलिस दनादन वारदात कर रहे अपराधियों पर शिकंजा कसेगी, बदमाशों ने 24 घँटे में ताबड़तोड़ पांच हत्याएं करके कानपुर को क्राइमपुर बनाकर रख दिया है शहर में दहशत माहौल है।

24 घंटे में 3 वारदातों में 5 की हत्या।

➡️30 सितंबर की देररात फजलगंज में राहुल यादव की पीट-पीटकर हत्या।

➡️01 अक्तूबर को बर्रा में युवा सपा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या।

➡️01 अक्तूबर की देररात फजलगंज में दंपति और उनके बेटे की हत्या।

कमिश्नरेट कानपुर साउथ ज़ोन में अपराधों की बाढ़।

केवल मर्डर की वारदातों की बात करें तो पिछले दो महीने (एक अगस्त से एक अक्तूबर तक) में सिर्फ साउथ ज़ोन में 10 मर्डर हुए। इसमें फजलगंज थानाक्षेत्र में सबसे अधिक पांच, नौबस्ता और बर्रा में दो-दो और गोविंदनगर में एक मर्डर की वारदात हुई। अन्य छह मर्डर पूर्वी और पश्चिमी जोन के थानाक्षेत्रों में हुईं। इनमें कल्याणपुर में मर्डर की दो वारदातें हुईं। इसमें रेप के बाद युवती का मर्डर का जघन्य वारदात भी शामिल है।

खुलासे में छूटा पसीना

इतने विशेषज्ञ अफसरों के होने के बावजूद न घटनाएं थम रही हैं और न ही कुछ बड़ी वारदातों का खुलासा हो पा रहा है। गोविंदनगर स्थित शिवम अपार्टमेंट पड़ी 14 लाख की डकैती का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। नौबस्ता में राम नाम के युवक की हत्या और गोली मारकर दंपति से लूट की वारदात का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। पिछले दो महीने में दुष्कर्म के एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा आठ टप्पेबाजी की घटनाएं हुईं, जिनमें लाखों रुपये के जेवरात और नकदी शातिरों ने पार कर दी।


Information is Life