कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

बात 2004 की है. वर्तमान में गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई उस समय अमेरिका में करियर बनाने की जद्दोजहद में थे . एक बार उनके एक जानने वाले ने उन्हें अपने घर डिनर पर बुलाया. सुंदर को चूंकि अपनी पत्नी के साथ जाना था तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक प्लान बनाया. सुंदर ने कहा कि उन्हें सुबह ऑफिस जाना है तो ऑफिस के बाद वह सीधा डिनर के लिए जानकार के घर पहुंच जाएंगे. उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि वह घर से सीधे वहां पहुंच जाए. मतलब कि पत्नी को सीधे घर से डिनर के लिए जाना था और सुंदर पिचई को ऑफिस से सीधे डिनर के लिए पहुंचना था.

डिनर प्रोग्राम रात को 8 बजे का था. सुंदर पिचई की पत्नी अंजलि अपनी कार से रात को ठीक आठ बजे डिनर के लिए मेजबान के घर पहुंच गई. सुंदर पिचई भी ऑफिस से निकल पड़े, लेकिन वे रास्ता भटक गए. वहां पहुंचते-पहुंचते उन्हें लगभग 10 बज गए. पिचई जब वहां पहुंते तो उनकी पत्नी वहां से डिनर करके निकल चुकी थी. अब पिचई साहब की हालत खराब हो गयी . अमेरिकी चूंकि समय के पाबंद होते हैं अतः मेजबान ने भी पिचई के आगमन पर रुखा स्वागत किया

सुंदर पिचई वहां से बिना कुछ खाये अपने घर चले गए. घर पहुंचते ही उनकी पत्नी अंजलि ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया, क्योंकि वह समय पर नहीं पहुंचे थे और इससे उनकी पत्नी की बेइज्जती हो गई. अंजलि का मूड खराब देखकर सुंदर पिचई ने फिर से (उसी समय रात को) ऑफिस लौट जाना ही उचित समझा. कुछ लोग कहते हैं कि पत्नी ने गुस्से में उन्हें घर मे ही घुसने नहीं दिया था .

खैर जो भी हो , अब सुंदर वापस ऑफिस पहुंच गए और वह पूरी रात वहीं बिताई. वे पूरी रात एक ही बात सोचते रहे- मैं रास्ता भटक गया तो न जाने कितने ही लोग रोजाना ऐसे ही रास्ता भटक जाते होंगे. कुछ ऐसा होता कि कोई रास्ता न भटके को कितना अच्छा होता. पूरी रात सोचते-सोचते उन्होंने सोचा कि यदि मैप यानी नक्शा उनकी जेब में होता और डायरेक्शन सही मिल जाती तो रास्ता नहीं भटकते.

अगली सुबह सुंदर पिचई ने अपनी पूरी टीम को बुला लिया और मैप बनाने का आइडिया सबके सामने रखा. टीम ने ये आइडिया सुनते ही हाथ खड़े कर दिए. टीम को उनके आइडिया में भरोसा नहीं था, लेकिन लगभग दो दिन लगातार टीम के साथ मीटिंग की और उन्हें एक ऐसा प्रॉडक्ट डिजाइन करने के लिए मना लिया, जो लोगों को राह दिखाए.

सुंदर पिचई और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत करके 2005 में गूगल मैप बनाकर अमेरिका में लॉन्च कर दिया. अगले ही साल 2006 में इंग्लैंड और 2008 में भारत में लॉन्च कर दिया. और अब तो आप जानते ही हैं कि पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखाने का काम उनके बनाए Maps ही कर रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर सातवां इंसान गूगल मैप्स का इस्तेमाल करता है.

है ना जोरदार बात ! तो साहब कभी पत्नी गुस्सा हो जाए । आपसे नाराज हो जाए । तो चिंता ना करो । क्या पता उस नाराजगी में , उस गुस्से में भविष्य का कोई ऐतिहासिक अविष्कार छुपा हो !!

साभार


Information is Life